नई दिल्ली:भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 16वें रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक के लिए मंगलवार की शाम को चीन रवाना हो गई। यह बैठक झेजियांग के वुहान में बुधवार को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता चीन के विदेश मत्री वांग यी करेंगे और इसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ सुषमा स्वराज शामिल होंगी।
इस बात की घोषणा करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से यह कहा गया- “ऐसी उम्मीद है कि वैश्विक स्थिति, क्षेत्रीय विकास और मुद्दों के साथ ही वैश्विक चुनौतियों जैसे आतंकवाद पर वार्ता होगी।”
रूस-भारत-चीन बैठक पर बोलते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा- “इस बैठक के दौरान, तीन देशों के विदेश मंत्रियों के बीच विश्वास बहाली को लेकर आपसी सहमति होगी। साथ ही, वर्तमान अंतरराषट्रीय परिदृश्य, क्षेत्रीय और अंतरराषट्रीय मुद्दों पर साझा हितों को लेकर विचार साझा किए जाएंगे।”
रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय बैठक के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन रवाना

