रोहतक (हरियाणा)। शासन श्री साध्वी कंचन कुमारी जी एवं शासन श्री साध्वी कुन्थु श्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन सभा के तत्वावधान में नव वर्ष का वृहद मंगल पाठ का आयोजन आयोजित किया गया |
मंगलाचरण कन्या मण्डल की बहिनों ने “ज्योति बन के चलेंगे हम” गीत का संगायन किया |
शासन श्री साध्वी श्री कंचन कुमारी जी ने अपने मंगल उद्बोधन में सबके प्रति मंगल कामना अभिव्यक्त करते हुए कहा शुभम भूयात कल्याणम भूयात, जीवन मंगलमय हो आनन्दमय हो समाधिमय हो, कल्याणमय हो, शुभ हो, अपने प्रति परिवार के प्रति, समाज के प्रति, प्रत्येक प्राणी के प्रति, मंगल कामना करें | आध्यात्मिक विकास करते हुए धर्म संघ की प्रभावना करते रहे | अतीत का अवलोकन एवं भविष्य का निर्माण करें |
शासन श्री साध्वी कुन्थु श्री जी ने कहा नया वर्ष नया उल्लास नया प्रकाश लेकर आया है | स्वागत करे उजालों का नया प्रभात आया है | भगवान महावीर का सन्देश है | उठ्ठिये णो पमायय, उठो प्रमाद मत करो | जागृत बनो जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है | शान्ति, जीवन का हर आयाम है , धरातल खुश रहे, आनन्दित प्रमुदित रहे, नए वर्ष में प्रेम, करुणा, शान्ति, आनन्द के सुमन खिलाएं |
नए सोपान, नए कीर्तिमान, नए संकल्प के साथ, नया वर्ष मनाएं वर्तमान में जीए, यही नए वर्ष का सच्चा स्वागत है | तेरापंथ धर्म संघ में 2018 का साल अनेक उपलस्धियों भरा रहा | कीर्तिमान स्थापित किये है | परम श्रद्धये आचार्य महाश्रमण जी ने | चेन्नई चातुर्मास सभी अन्य चातुर्मासों में सर्वश्रेष्ठ घोषित हुआ है | शुभ संस्कारों की वन्दनवार सजाकर नए वर्ष का स्वागत करें | खुशियों की सौगात लेकर नया वर्ष आया है |
साध्वी सिद्धप्रभा जी साध्वी सुमंगला श्री जी साध्वी आस्था प्रभाजी साध्वी मलयशा जी साध्वी सुलभयषा जी ने आया रे आया मौसम सुहावना बसंत सुमधुर गीत से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया | इशिता कासनी छोटी बालिकाओं ने नव वर्ष के उपलक्ष में एक रोचक परिसंवाद प्रस्तुत किया |
साध्वी वृन्द ने लगभग 50 मिनिट आगम के श्लोक एवं विभिन स्त्रोत मंत्र का लयबद्ध उच्चारण कर सम्पूर्ण वायब्रेशन को मंत्रमय बना दिया |
इस अवसर पर रोहिणी, दिल्ली से सुशिल, रेखा जैन, नांगलोई, दिल्ली से दयानन्द विणा जूही जैन आदि स्थानीय श्री किशन जैन, मदन मोहन जैन, सुशिल, शैलेश, कैलाश, दिनेश s k जैन, राजेश जैन आदि अनेक महानुभाव उपस्थित हुए | कार्यक्रम प्रभावी एवं प्रेरणास्पद रहा |
रोहतक (हरियाणा) में नव वर्ष का वृहद मंगल पाठ का आयोजन

