सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोहित ने कहा- भारत को जितने कप्तान मिले, धोनी उनमें बेहतरीन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोहित ने कहा- भारत को जितने कप्तान मिले, धोनी उनमें बेहतरीन

Last updated: February 4, 2020 6:56 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। रोहित ने कहा कि अब तक भारत को जितने कप्तान मिले, धोनी उनमें बेहतरीन हैं। एक यूट्यूब चैनल पर रोहित से मेडिटेशन के बारे में सवाल पूछा गया कि कूल रहने के मामले में उनका आदर्श कौन है? इस पर उन्होंन जवाब दिया कि पूरा भारत जानता है कि धोनी सबसे कूल हैं। यह पहले से ही उनके भीतर है। मैदान पर कूल रहने की वजह से ही वह सही फैसले ले पाते हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘धोनी के पास आईसीसी के तीनों ट्रॉफियां हैं। साथ ही कई आईपीएल टाइटल भी जीते। वे भारत के अब तक के बेस्ट कप्तान हैं। इसके पीछे किसी भी परिस्थिति में उनका शांत रहना एक सबसे बड़ा कारण है। मैंने उन्हें देखा है कि दबाव के समय वे युवा गेंदबाजों से बातचीत करते हैं। उनके गले पर पीछे से अपना हाथ रखकर उनसे पूछते हैं कि क्या चाहिए।’’

शास्त्री ने तारीफ में कहा था- धोनी हमारे सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में से एक
मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी की तारीफ में कहा था, “वो हमारे सर्वकालीन महान खिलाड़ियों में से एक हैं। वापसी पर फैसला उन्हीं को करना है। विश्व कप के बाद उनसे मुलाकात नहीं हुई। मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने क्रिकेट खेला है। पहले उन्हें खेलना शुरू करना होगा। इसकी जानकारी चयनकर्ताओं को देनी होगी।”

धोनी ने 200 वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी की

2016 में कप्तानी से हटने के बाद धोनी को विराट कोहली की मदद करते हमेशा देखा गया है। वे विकेट के पीछे से गेंदबाजों को गाईड करते रहते हैं। धोनी ने 2018 में एशिया कप के दौरान एक मैच कप्तानी की थी। वह कप्तान के तौर पर उनका 200वां वनडे था। धोनी आईसीसी की तीन ट्रॉफियों को जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। वे कप्तान के तौर पर 2007 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीते थे।

कप्तान के तौर पर धोनी का रिकॉर्ड
धोनी ने 200 मैच में भारत की कप्तानी की। इनमें टीम इंडिया 110 मैच में जीती। 74 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 5 मैच टाई रहे और 11 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। टी-20 में उन्होंने 72 मैच में कप्तानी की। भारत 41 में जीता और 28 मैच में हारा। एक मैच टाई रहा और दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। टेस्ट में 60 मैच में धोनी ने भारत का नेतृत्व किया। इस दौरान टीम इंडिया 27 मैच जीती। 18 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 15 मुकाबले ड्रॉ रहे।

धोनी का करियर
धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 की औसत, 6 शतक व 33 अर्धशतक की बदौलत 4876 रन बनाए। वहीं, 350 वनडे में उन्होंने 50.57 की औसत, 10 शतक व 73 अर्धशतकों की मदद से 10773 रन बनाए। 98 टी-20 में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए। आईपीएल में भी धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने 190 मुकाबलों में 42.20 की औसत से 4432 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा। उन्होंने 23 अर्धशतक लगाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला
Next Article ATP Rankings: नोवाक जोकोविक फिर बने नंबर-1, नडाल दूसरे नंबर पर खिसके

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया में महा सती अंजना परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन 
social
September 7, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र ठाणे ने किया अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट (ACC) 2026 का शानदार आय़ोजन
social
September 7, 2026
कृति खरबंदा ने अली फज़ल के ‘मिर्जापुर’ में काम की सराहना की, शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट
entertainment
September 7, 2026
जन्माष्टमी पर मिला सहयोग का अनमोल उपहार
social
September 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?