By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रक्षा में बजट आड़े नहीं आएगा : राजनाथ सिंह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

रक्षा में बजट आड़े नहीं आएगा : राजनाथ सिंह

Last updated: June 25, 2019 8:00 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को आश्वासन दिया कि देश की रक्षा तैयारियों के साथ कोई समझौता नहीं होगा और बजट इसमें बाधा नहीं बनेगा। सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में कहा कि सरकार कोष के कारण रक्षा तैयारियों के साथ समझौते की अनुमति नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि जहां तक देश की रक्षा तैयारियों का सवाल है, इस पर बजट के कारण कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। सिंह ने इस बात से इंकार किया कि रक्षा क्षेत्र में आवंटित बजट का पूरा उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आवंटित बजट से अधिक राशि व्यय की गयी है।

उन्होंने कहा कि 2015-19 की अवधि के दौरान सरकार ने सामान्य और आकस्मिक खरीद, दोनों के लिए सेना मुख्यालय को दीर्घकालिक वित्तीय शक्तियां प्रदान की है। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आयी है और आवंटित बजट का पूरा तथा अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हुआ है।

सेना में 45 हजार से अधिक पद रिक्त
सरकार ने सोमवार को बताया कि सेना में 45 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा को बताया कि एक जनवरी 2019 की स्थिति के अनुसार सेना में कुल 45,634 पद रिक्त हैं। इनमें सेकंड लेफ्टिनेंट से ऊपर के रैंक के 7,399 पद शामिल हैं। सिंह ने बताया कि इन रिक्तियों का कारण समय समय पर पदों में वृद्धि, कठिन चयन प्रक्रिया, सर्विस करियर में शामिल उच्च जोखिम स्थितियों के साथ साथ कठिन सेवा परिस्थितियां और प्रशिक्षण की गुणवत्ता से समझौता किए बिना, सीमित प्रशिक्षण आदि हैं।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सेना में भर्ती एक निरंतर प्रक्रिया है तथा प्रशिक्षण पूरा करने वाले रंगरूटों के माध्यम से इन रिक्तियों को भरा जाता है। सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान सेना में भर्ती की अधिसूचनाओं सहित प्रचार आदि पर 794.53 लाख रूपये खर्च किए गए। इसमें से साल 2016-17 में 378.87 लाख रूपये, 2017-18 में 199.47 लाख रूपये और 2018-19 में 216.19 लाख रुपये खर्च किए गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article साइबर अपराध की जांच कर सकेगी एनआईए
Next Article घटिया उत्पाद बेचने पर होगी 5 साल की जेल, 50 करोड़ रुपए तक का जुर्माना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 8, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु “स्पीक एंड शाइन” कार्यशाला
social
May 8, 2026
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
entertainment
May 8, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
social
May 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?