मुंबई:रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ की धमाकेदार कमाई जारी है। पहले दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इस फिल्म ने दुनिया भर में 500 करोड़ की कमाई कर ली है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।
हॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे…
इस फिल्म ने ‘फैंटास्टिक बीस्ट’, ‘राल्फ ब्रेक्स द इन्टरनेट’, ‘द ग्रिंच’ और ‘वेनम’ जैसी सुपरडुपर हिट हॉलीवुड मूवीज को भी पीछे छोड़ दिया है और कमाई के मामले में नंबर वन बन गई है। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी इंडियन फिल्म ने ऐसा कमाल नहीं दिखाया है।

