पर्वत पाटिया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज योजना के अन्तर्गत “रिश्तो में हो माधुर्य” कार्यशाला का आयोजन 8 अप्रैल को आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी डॉ परमयशा जी ठाणा-4 के सानिध्य में किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके पश्चात मंडल की बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया ।सुमित्रा श्यामसुखा, रेखा चौधरी द्वारा नौ मंगल भावना करवाई गई।
अध्यक्ष सुमन जी बैद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रिश्तो में प्रेम प्यार विश्वास और सहयोग की भावना हो तो हर रिश्ता मधुर होता है साध्वी विनम्र यशा जी ने अपने मधुर वाणी सेफरमाते हुए कहा आज के युग में रिश्तों को समझने के लिए विनम्रता का गुण होना अनिवार्य है। साध्वी श्री डॉ• परमयशा जी ने अपने उद्धबोधन में सभी को प्रेरणा देते हुए कहा कि हर महिला को स्वस्थ होना आवश्यक है वह स्वस्थ होगी तभी वह हर रिश्ते को संभाल सकती है। उसमें मिठास भर सकती है प्रेक्षा प्रशिक्षक मनोज जी सुराणा द्वारा छोटे-छोटे योग आसन बताए गए जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ शांत और सुखमय जीवन जी सके।अन्त में मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम में बहिनों और भाइयों की अच्छी उपस्थिति रही।
पर्वत पटिया महिला मंडल ने किया “रिश्तों में माधुर्य” कार्यशाला का आयोजन

