मुंबई:पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। वहीं, कई नामचीन हस्तियों के बयान सामने आए। अब अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट करके पाकिस्तान को सलाह दी है।
अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले फिल्म अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं अरुण जेटली जी से सहमत हूं, यदि पाकिस्तान आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहता है तो उसे भारत से हाथ मिला लेना चाहिए। हमारे और आपके पास हमारे नागरिकों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। यदि इमरान ये नहीं कर सकते तो पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को यह काम करना चाहिए। सोचिये’।
बताते चलें कि ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में बीमारी का इलाज करा रहे हैं।
ऋषि कपूर ने पाकिस्तान को दी सलाह

