By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रिपोर्ट में दावा- जैश सरगना मसूद अजहर रावलपिंडी के आर्मी हॉस्पिटल में हुए धमाके में जख्मी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

रिपोर्ट में दावा- जैश सरगना मसूद अजहर रावलपिंडी के आर्मी हॉस्पिटल में हुए धमाके में जख्मी

Last updated: June 26, 2019 7:58 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

रावलपिंडी:यहां सेना के सबसे बड़े अस्पताल में सोमवार को हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घायलों में जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर भी शामिल है। अजहर इसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था। पाकिस्तान सरकार और सेना ने इस बारे में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने शेयर किया वीडियो
पाकिस्तान के सामाजिक कार्यकर्ता अहसान उल्लाह मिखाइल ने अपने ट्विटर हैंडल पर घटना का एक वीडियो शेयर किया है। अहसान ने लिखा, “पाकिस्तानी सेना के रावलपिंडी स्थित अस्पताल में बड़ा धमाका। 10 लोग घायल हुए। जैश का सरगना मसूद अजहर भी इसी अस्पताल में भर्ती था। मीडिया को सख्त आदेश कि इस घटना के बारे में कोई खबर न चलाएं।” कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अस्पताल के आसपास सेना का सख्त पहरा है और किसी भी अनजान शख्स को वहां जाने की इजाजत नहीं है। खासतौर पर मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने भी घटना के वीडियो शेयर किए हैं।

रावलपिंडी में ही पाक सेना का मुख्यालय
रावलपिंडी में ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय है और यहीं उसका सबसे बड़ा अस्पताल भी है। पहले भी इस तरह की खबरें आती रही हैं कि मसूद अजहर की किडनी की बीमारी का इलाज इसी सैन्य अस्पताल में चल रहा है और वो अकसर यहां डायलिसिस के लिए आता रहता है। हालांकि, ये अब तक साफ नहीं हो सका है कि धमाके की वजह क्या थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी: ओबामा की सरकार नहीं है, किसी भी हमले का देंगे करारा जवाब
Next Article बिहार के सरकारी अस्पताल पशु अस्पताल से भी बदतर: हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“फनरल” का हिंदी रीमेक बनाएंगे रवि भागचंदका, बोले- दिल छू गई कहानी
entertainment
May 9, 2026
JIWO और ज्ञान गंगोत्री काव्य मंच के कार्यक्रमों में सांस्कृतिक गौरव एवं देशभक्ति का सुंदर संगम
Mumbai / Maharshtra
May 9, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अंतर्गत स्वयम् – वी कनेक्ट की सफल व्यवसायिक मीटिंग
social
May 9, 2026
हेली शाह की लोकप्रिय सीरीज़ ‘गुल्लक 5’ में एंट्री, कहानी में आएगा नया इमोशनल ट्विस्ट
entertainment
May 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?