बहुचर्चित मराठी फिल्म रील स्टार 17 अक्टूबर को पूरे महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रील स्टार एक संवेदनशील और प्रेरणादायक कहानी को सुमधुर संगीत के साथ पेश करती है। हाल ही में दादर स्थित शिवाजी पार्क के पास स्वातंत्र्यवीर सावरकर सभागार में फिल्म का शानदार संगीत लॉन्च समारोह आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म के कलाकारों, तकनीकी टीम, निर्माताओं और पूरी यूनिट ने शिरकत की। फिल्म का निर्माण जे-फाइव्ज़ एंटरटेनमेंट्स, फीनिक्स ग्रुप और इनिशिएटिव फिल्म्स के बैनर तले जोस अब्राहम, मोनिका और निशील कंबाती ने किया है।
वहीं निर्मलदीप प्रोडक्शन के नासिर खान और गुरविंदर सिंह फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं। निर्देशक सिम्मी और रॉबिन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। रील स्टार की कहानी भानुदास नामक एक सड़क किनारे सामान बेचने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के संघर्षों और सपनों पर आधारित है। अपने सपनों को पूरा करने की उसकी यह यात्रा प्रेरणादायक है और उसका संघर्ष देखने लायक है। फिल्म में नागराज मंजुळे के भाई भूषण मंजुळे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रसाद ओक एक पत्रकार के रूप में अहम किरदार निभा रहे हैं। एक रील स्टार की कहानी कहने वाली इस फिल्म में पांच गाने शामिल हैं, जो अलग-अलग मूड और परिस्थितियों के अनुसार फिल्माए गए हैं।
‘दृश्यम’ फेम संगीतकार विनू थॉमस ने चार गीतों को संगीतबद्ध किया है, जबकि ‘घाव दे जरा रा गाने का संगीत शुभम भट ने तैयार किया है, जिन्होंने ए.आर. रहमान के सहायक के रूप में काम किया है। फिल्म की कहानी सुधीर कुलकर्णी ने लिखी है, जो नागराज मंजुळे के सहायक निर्देशक रहे हैं। फिल्म में भूषण मंजुळे, प्रसाद ओक, मिलिंद शिंदे, कैलास वाघमारे, उर्मिला जगताप, रुचिरा जाधव, स्वप्नील राजशेखर, शुभांगी लाटकर, विजय पाटकर, अनंत महादेवन, ज्ञानेश वाडेकर, महेश सुभेदार, शिवाजी पाटणे, गणेश रेवडेकर, अभिनव पाटेकर, विशाल अर्जुन, राजेश लवणकर, प्रशांत शिंदे, करीश्मा देसले सहित कई कलाकार सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बाल कलाकारों में अर्जुन गायकर और तनिष्का म्हाडसे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के अन्य क्रिएटिव विभागों में भी बेहतरीन टीम जुड़ी है। भागवत सोनावणे ने मेकअप, रानी वानखडे ने कॉस्ट्यूम, दीपक पांडे ने कास्टिंग डायरेक्शन, और रोहित कुलकर्णी ने असोसिएट डायरेक्टर का काम किया है। फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र पाटील, मुख्य सहयोगी निर्देशक नंदू आचरेकर हैं। प्रोडक्शन डिजाइन राहुल शर्मा और समीर चिटणवीस ने संभाला है, जबकि निलेश रसाळ ने आर्ट डायरेक्शन किया है।
‘रील स्टार’ फिल्म का भव्य म्यूजिक लॉन्च समारोह सम्पन्न

