By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रासप अध्यक्ष महादेव जानकर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से की मुलाकात, उपचुनाव को लेकर चर्चा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
metro

रासप अध्यक्ष महादेव जानकर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से की मुलाकात, उपचुनाव को लेकर चर्चा

Last updated: March 18, 2026 6:42 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। नाशिक के भोंदू बाबा अशोक खरात को पुलिस ने गिरफ्तार किया, यह अच्छा हुआ, लेकिन यह भोंदू बाबा महाराष्ट्र का आसाराम बापू है। आसाराम बापू और राम रहीम ने जो किया, वही इस अशोक खरात ने भी किया है। सिर्फ 58 वीडियो ही नहीं, यदि गहराई से जांच की जाए तो सैकड़ों वीडियो सामने आएंगे। महिलाओं का शोषण करने वाले इस भोंदू बाबा को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, अब तक उसके कारनामों को देखते हुए उसे किसी न किसी का राजनीतिक आशीर्वाद जरूर प्राप्त रहा होगा। उसके पीछे कौन सी राजनीतिक ताकत है, यह महाराष्ट्र की जनता के सामने आना चाहिए, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।
गांधी भवन में मीडिया से बात करते हुए सपकाल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर के विचारों का राज्य है। राज्य में अंधश्रद्धा विरोधी कानून होने के बावजूद अशोक खरात जैसा भोंदू बाबा खुलेआम अपने काले धंधे करता है और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती, यह गंभीर बात है। अशोक खरात के ट्रस्ट से जुड़े और उसे समर्थन देने वाले लोगों की भी जांच होनी चाहिए। आसाराम बापू के साथ नरेंद्र मोदी कई बार दिखाई दिए थे, वही विकृति अब महाराष्ट्र में भी फैल रही है। नाशिक में जो हुआ, वह आश्चर्यजनक नहीं है। प्रगतिशील राज्य में अंधश्रद्धा को बढ़ावा दिया जा रहा है और ऐसे विकृत लोग सत्ता के संरक्षण में खुलेआम अपने धंधे चला रहे हैं। भाजपा की खुशामद करने वाली यह प्रवृत्ति महाराष्ट्र की संस्कृति के खिलाफ है। अंधश्रद्धा के खिलाफ डॉ. नरेंद्र दाभोलकर ने जीवनभर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें ही गोली मारकर हत्या कर दी गई, ऐसा भी सपकाल ने कहा।
महिला आयोग से अपेक्षा होती है कि वह महिलाओं के शोषण के खिलाफ काम करे, लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने अशोक खरात की पाद्यपूजा की, यह कृत्य खरात जैसे भोंदू बाबाओं को बढ़ावा देने वाला है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है; पुणे का हगवणे प्रकरण हो या सातारा की महिला डॉक्टर का मामला, चाकणकर आरोपी का बचाव करती नजर आई हैं। उनके कामकाज को देखते हुए अब तक उनका इस्तीफा हो जाना चाहिए था, ऐसा भी सपकाल ने कहा।

रासप अध्यक्ष महादेव जानकर ने की सपकाल से मुलाकात
राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने आज गांधी भवन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि इससे पहले नांदेड़, पुणे के कसबा और देगलूर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो चुके हैं। नांदेड़ लोकसभा और देगलूर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन वहां कांग्रेस विजयी रही। कसबा उपचुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार जीते थे। इससे स्पष्ट है कि चुनाव और सहानुभूति दो अलग-अलग मुद्दे हैं। अजित पवार का असामयिक और आकस्मिक निधन दुखद घटना है। बारामती के संदर्भ में देखें तो इस क्षेत्र में विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में पवार बनाम पवार मुकाबला हो चुका है और राज्यसभा में भी आठवां उम्मीदवार होता तो पवार बनाम पवार मुकाबला होता। बारामती और राहुरी दोनों सीटों पर पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस के उम्मीदवार रहे हैं। महाविकास आघाड़ी के रूप में हम इस विषय पर उनसे चर्चा करेंगे और उसके बाद उम्मीदवार उतारना है या नहीं, इस पर निर्णय लिया जाएगा, ऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रमाद हिंसा तो अप्रमाद है अहिंसा : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर अब करेगा बड़े पर्दे पर एंट्री, ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ एक्सक्लूसिव

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में प्रवासी युवाओं की चुनौती: घर से दूर जीवन, क्या संगठित प्रयास से मिल सकता है अपना आशियाना?
metro
March 24, 2026
‘ऐ खुदा’ ने छुआ दिल -अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म का इमोशनल ट्रैक रिलीज़!
entertainment
March 24, 2026
दक्षिण मुंबई में ऐतिहासिक रही “रंगों से उपचार मंत्रों से समाधान” कार्यशाला
social
March 24, 2026
यूएनआई मुख्यालय पर सरकारी दमन और पुलिसिया बर्बरता की कार्रवाई की कई संगठनों ने निंदा की
national
March 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?