By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राष्ट्रपति ट्रंप और शी के बीच हुई बैठक, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता फिर शुरू करने पर सहमत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

राष्ट्रपति ट्रंप और शी के बीच हुई बैठक, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता फिर शुरू करने पर सहमत

Last updated: June 30, 2019 10:08 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बीजिंग:अमेरिका और चीन व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिये दोबारा बातचीत शुरू करने पर शनिवार को सहमत हुए। इस बातचीत में यह भी सहमति बनी है कि अमेरिका चीन के आयात पर कोई नया शुल्क नहीं लगायेगा। चीन की सरकारी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के ओसाका में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच अटकी पड़ी व्यापार वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति बनी।

ट्रंप ने कहा कि चीन के उनके समकक्ष शी चिनफिंग के साथ शनिवार को हुई ”उत्साहवर्धक मुलाकात के बाद चीन के साथ व्यापार मुद्दों को लेकर बातचीत फिर से पटरी पर लौट आई है।

चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने कहा, बैठक के दौरान अमेरिका ने कहा कि वह चीन के आयात पर नये शुल्क नहीं लगाएगा। ट्रंप का यह आश्वासन चीन के लिये राहत की बात है। चीन पहले ही सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है।

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी के साथ हुई मुलाकात के बाद कहा, ”हमारी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। बल्कि उन्होंने कहा, ”मैं कहूंगा कि यह बैठक ”अति उत्तम रही। बातचीत फिर से पटरी पर लौट आई है। हालांकि, ट्रंप ने बातचीत के बारे में अधिक ब्योरा नहीं दिया।

दोनों पक्ष बाद में आधिकारिक वक्तव्य जारी करेंगे लेकिन चीन की सरकारी मीडिया ने कहा है, वाशिंगटन ने इस बात को लेकर प्रतिबद्धता जताई है कि वह बीजिंग के निर्यात पर कोई नया शुल्क नहीं लगायेगा और दोनों पक्ष व्यापार मुद्दों को लेकर बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमत हुये हैं।

ट्रंप चीन के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना चाहते हैं। चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा पिछले साल 539 अरब डालर पर पहुंच गया। उन्होंने चीन से बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर), प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुरक्षा के लिये बेहतर उपाय करने को कहा। अमेरिका चाहता है कि चीन उसके उत्पादों के लिये अपने बाजार खोले।

दोनों नेताओं के बीच बातचीत का ब्योरा फिलहाल उपलब्ध नहीं हुआ है। इस बारे में भी जानकारी नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच चीन की दूरसंचार कंपनी हुवावेई का मुद्दा उठा अथवा नहीं।

उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर चीन की इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन चाहता है कि व्यापार मुद्दों में बनने वाली सहमति के तहत इस कंपनी से भी प्रतिबंध उठाया जाना चाहिये। ट्रंप चीन से व्यापार घाटा कम करने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका का चीन के साथ व्यापार घाटा पिछले साल बढ़कर 539 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

ट्रंप पहले ही चीन के 250 अरब डॉलर के सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगा चुका है। उसने 300 अरब डॉलर के अन्य सामानों पर भी 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी।

चीन के मीडिया ने कहा, चीन ने कहा है कि वह ”वह समानता और एक दूसरे को सम्मान देते हुये फिर से शुरुआत करेगा। इससे पहले व्यापार युद्ध को समाप्त करने के लिये दोनों पक्षों की ओर से विशेष टीमों के बीच 11 दौर की उच्चस्तरीय बातचीत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मुम्बई बना महाप्रज्ञ मय, रविवार की शाम मुम्बई सभा के ज्योतिर्मय कार्यक्रम से होगा आगाज
Next Article यूपी में कांग्रेस के 35 पदाधिकारियों ने भी दिया इस्तीफा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?