सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की पल्स पोलियो अभियान 2019 की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की पल्स पोलियो अभियान 2019 की शुरुआत

Last updated: March 10, 2019 6:56 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को वर्ष 2019 के पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति भवन में पांच साल के कम उम्र, के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इस अभियान के तहत 17 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पोलियो का टीका दिया जाना है।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पहले ही पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है, लेकिन इसके फिर से फैलने के खतरे को टालने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। नड्डा ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के दायरे में इस समय पहले से कहीं ज्यादा बीमारियों के लिए टीके लगाये जा रहे हैं। इसमें न्यूमोकोकाल कॉन्जूगेट वैक्सीन, रोटावायरस वैक्सीन और खसरा-रुबेला वैक्सीन हाल में शामिल किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बीमारियों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने पोलियो का सूई वाला टीका देना भी शुरू किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 90 प्रतिशत बच्चों को सभी प्रकार के टीके लगें, इसके लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की गयी है। इसके तहत तीन करोड़ 39 लाख से ज्यादा बच्चों और 87 लाख से ज्यादा महिलाओं को टीके लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने से शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 के 39 से घटकर 2017 में 32 प्रति हजार रह गयी है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव प्रीति सूदन और स्वास्थ्य मंत्रालय के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका के हित में व्यापार वार्ता होने पर ही चीन से होगी डील
Next Article संसद या विस में रिश्वत लेना अपराध है या नहीं, संविधान पीठ करेगी तय

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आठ साल बाद ‘सयोनी’ में लौटीं रश्मि देसाई, आज से शुरू होगी जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी
entertainment
September 23, 2026
राज्यसभा की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव
national
September 23, 2026
‘प्रेम कीटाणु’ में प्यार में खोए वीर पहाड़िया और अपने स्वैग से सबका दिल जीतते अपारशक्ति खुराना
entertainment
September 23, 2026
श्रीडूंगरगढ़ रक्तदान कर्तव्यम् : मानव सेवा के संकल्प के साथ 120 यूनिट रक्त संग्रह
social
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?