सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी,कुछ राज्‍यों ने राजनीतिक कारणों से NPR को लेकर लिया यू टर्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राज्यसभा में गरजे पीएम मोदी,कुछ राज्‍यों ने राजनीतिक कारणों से NPR को लेकर लिया यू टर्न

Last updated: February 6, 2020 7:30 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा को संबोधित किया। राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने सीएए समेत बाकी मुद्दों को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा है कि जनगणना और एनपीआर, सामान्य प्रशासनिक गतिविधियां हैं जो देश में पहले भी होती आयी हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण आज इसका विरोध किया जा रहा है। जनगणना में हर बार सवालों में फेरबदल होता है, यह प्रशासिनक प्रक्रिया है और इस बारे में अफवाह न फैलाई जाए। नीचे पढ़िए राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें-

1- पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार जम्मू-कश्मीर में एंटी करप्शन ब्यूरो की स्थापना हुई, पहली बार वहां अलगाववादियों के सत्कार की परंपरा समाप्त हो गई। पहली बार जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस और सेना मिलकर निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं।

2- अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के गरीब सामान्य वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला, पहली बार पहाड़ी भाषी लोगों को आरक्षण का लाभ मिला, पहली बार महिलाओं का ये अधिकार मिला कि वो अगर राज्य के बार विवाह करती हैं तो उनकी संपत्ति का अधिकार छीना नहीं जाएगा।

3- उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने लोकसभा में एक बात कही थी -democracy in India is being harmed due to protests on Telangana issue. अटल जी की सरकार ने उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ बनाएं थे, पूरे सम्मान, शांति और सद्भाव के साथ।

4- देश के विभाजन के बाद जो लोग पाकिस्तान में रह गये थे उनमें से अधिकतर हमारे दलित भाई बंधु थे। अल्पसंख्यकों की दुहाई देने वाले लोग उनकी पीड़ा भी महसूस करें जो पड़ोस में अल्पसंख्यक बन गये , जो लोग कभी ‘साइलेंट’ थे वे आज ‘वायलेंट’ हैं।

5- हिंदुस्तान का मुसलमान जिये और पाकिस्तान का हिंदू जिये। मैं इस बात को ठुकराता हूं कि पाकिस्तान के हिंदू पाकिस्तान के नागरिक हैं इसलिये हमें उनकी परवाह नहीं करना चाहिये यह बात राममनोहर लोहिया जी ने कही थी।

6- सीएए के विरोध में जो हिंसा हुयी उसे आंदोलन का अधिकार मान लिया गया, सीएए के बारे में जो भी प्रचारित किया जा रहा है उसके बारे में सभी साथियों को खुद से पूछना चाहिये कि क्या उन्हें देश को गुमराह करना चाहिये। यह रास्ता सही नहीं हैं, हम सब मिल कर इस पर विचार करें।

7- महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रपति के अभिभाषण में संक्षेप में जिक्र है। बहरहाल, सरकार ने सैनिक स्कूलों में बच्चियों की भर्ती शुरु की है। आकांक्षी जिले भी प्रतिस्पर्धी बन कर सहकारी संघवाद का श्रेष्ठ उदाहरण बन रहे हैं। इन जिलों से आकांक्षी कस्बे चुनने को कहा गया है।

8- जम्मू-कश्मीर में पीएम पैकेज समेत अन्य कई योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 का हटना, आतंक और अलगाव को बढ़ावा देने वालों के लिए ब्लैक डे सिद्ध हो चुका है।

9- नार्थ ईस्ट अभूतपूर्व शांति के साथ आज भारत की विकास यात्रा का एक अग्रिम भागीदार बना है। 40-50 वर्षों से नॉर्थ ईस्ट में हिंसक आंदोलन चलते थे, लेकिन आज वो आंदोलन समाप्त हुए हैं और शांति की राह पर नॉर्थ ईस्ट आगे बढ़ रहा है।

10- यहां अर्थव्यवस्था के विषय में चर्चा हुई। देश में निराश होने का कोई कारण नहीं है। अर्थव्यवस्था के जो basic मानदंड है, उनमें आज भी देश की अर्थव्यवस्था सशक्त है, मजबूत है और आगे जाने की ताकत रखती है। नार्थ ईस्ट में कांग्रेस और उनके मित्र दलों की सरकारें थीं। आप चाहते तो उनकी समस्य़ा पर सुखद समाचार आप ला सकते थे। इतने वर्षों के बाद उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान करने में हम सफल हुए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के ‘जंग’ वाले बयान से पाक में खलबली, इमरान बोले- किसी गलतफहमी में न रहें
Next Article इंग्लैंड रवाना हुए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर करेंगे ECB से बात
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?