मुंबई। महानगर एवं उपनगरों में कार्यरत राजस्थान मूल के प्रवासी पत्रकारों की एकता व संगठन शक्ति मजबूत करने को लेकर राजस्थान प्रेस क्लब का गठन किया गया है। इस संस्था का पंजीकरण भी हो चुका है।
सोमवार को पंजीकृत हुए राजस्थान प्रेस क्लब की पहली बैठक गहरवारे क्लब में हुई। श्री जगदीश पुरोहत को सलाहकार, विशनसिंह राजपुरोहित क्रांति अध्यक्ष, नीरज दवे सचिव, कन्हैयालाल खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष, कुमार महादेव व्यास उपाध्यक्षा, मनीष पालीवाल उपकोषाध्यक्ष, कृपाशंकर दवे उपसचिव, दिनेश माली, सुरेश पुरोहित, ज्योति मुणोत व ललित शक्ति को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त भी बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रामावत, नवभारत टाईम्स के दामोदर व्यास, वर्षित रांका, भानु प्रजापत, लालसिंह राजपूत, प्रमोद सूर्या, सुरेश भंसाली, व्यासकुमार रावल, छगनसिंह पवार, हरीश राजावत, धीरज जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य पत्रकार उपस्थित थे।
इस बैठक में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राज के. पुरोहित भी उपस्थित हुए एवं संरक्षाक के तौर पर उनका मनोनयन किया गया। राज के. पुरोहित ने आश्वासन दिया कि राजस्थानी पत्रकारों की इस संस्था को मजबूत बनाने के लिए भी अपनी ओर से हर संभव योगदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार कलम के धनी होते हैं तथा यह कौम बड़ी शक्तिशाली होती है। सकारात्मक रुप से यदि सारे पत्रकार कार्य करने लग जाये, तो समाज में अच्छा बदलाव संभव हो सकता है।
बैठक में संस्था का संविधान बनाने व पंजीकरणा करवाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सलाहकार जगदीश पुरोहित का अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष विशनसिंह एफ. राजपुरोहित क्रांति ने क्लब का परिचय दिया और सभी का स्वागत किया। सचिव नीरज दवे ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल खण्डेलवाल ने किया।
राजस्थान प्रेस क्लब का गठन

