बैंगलुरू: शुक्रवार को बैंगलुरू की पावन धरा पर चातुर्मासिक महापर्व के तहत विराजमान शांति दूत तेरापंथ धर्म संघ के सूर्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में राजस्थान सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान में विधायक किरण महेश्वरी उनके पति सत्यनारायण महेश्वरी, मेघराज धाकड़, जगदिश परमार, रेखा परमार, इंद्रा धाकड़, स्वाति शर्मा, अशोक जैन दर्शन सेवा करने हेतु पहुँचे। आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में नैतिकता, सद्भावना एवं नशामुक्त जीवन जीना बहुत ही आवश्यक हैं। सभी अपने जीवन में इसे उतारे।
साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी के दर्शन भी सभी ने किया। साध्वी प्रमुखा ने सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया।
विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि गुरुशरणं के शरण में आने पर एक अलग सी ऊर्जा का आभाष होता हैं। मेघराज धाकड़ एवं जगदीश परमार ने कहा कि गुरुदेव की एक लझक ही हमें ऊर्जावान बना देती हैं। रही बात किरण माहेश्वरी जी की तो संघ समर्पित राजनेता हैं। संघ से जुड़े कोई भी कार्य हो उनके पास हम जब भी ले कर गए हैं। जन्होंने सहजता से उसे पूर्ण करवाया हैं। वही इस अवसर पर तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मंत्री कमलेश बोहरा, विनोद बोहरा, अभिषेख बाफना, प्रमोद सुर्या भी उपस्थित थे।
राजस्थान की विधायक किरण माहेश्वरी आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनाथ पहुची बैंगलुरू चातुर्मास स्थल

