नई दिल्ली:पुलावामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद जहां एक तरफ पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग देशभर में जोर पकड़ रही है तो वहीं दूसरी सरकार ने वैश्विक स्तर पर कूटनीति के जरिए उसे अलग-थलग करने के भी प्रयास तेज कर दिए हैं।
इस बीच, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह कहा- “यह वक्त आ गया है जब आर्टिकल 370 (जो जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देता है) को खत्म किया जाए। यह अलगाववादियों को बढ़ावा देता है और देश की एकता और अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है।”
राजस्थान के राज्यपाल बोले- जम्मू कश्मीर से खत्म हो आर्टिकल 370

