By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राजकोट टी-20 में यह खास मुकाम हासिल करेंगे रोहित शर्मा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

राजकोट टी-20 में यह खास मुकाम हासिल करेंगे रोहित शर्मा

Last updated: November 6, 2019 11:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

मुंबई:भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा राजकोट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में उतरने के साथ ही 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को दिल्ली में खेला गया था, जिसे मेहमान टीम ने सात विकेट से जीता था। सीरीज का दूसरा मैच सात नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा। हालांकि दूसरे मैच में चक्रवात ‘माहा’ का खतरा मंडरा रहा है।
शाहिद अफरीदी को छोड़ेंगे पीछे
रोहित शर्मा ने दिल्ली में उतरने के साथ ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ा था, जिन्होंने 98 टी-20 मैच खेले थे। रोहित इस समय पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी की बराबरी पर हैं, जिनके नाम 99 टी-20 मैच हैं। पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक 111 टी-20 मैचों के साथ इस फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
छोटे प्रारूप में भारत के उपकप्तान और इस सीरीज में नियमित कप्तान विराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद कप्तानी संभाल रहे रोहित ने टी-20 में अपना पदार्पण 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। अपने पहले मैच में रोहित को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था जबकि भारत ने टी-20 विश्वकप का यह मुकाबला 18 रन से जीता था।
इंटरनेशनल टी-20 में रन बनाने में नंबर 1
32 साल के रोहित शर्मा 99 टी-20 मैचों में 2452 रन बना चुके हैं और वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दुनिया में नंबर एक बन गए हैं। उन्होंने दिल्ली में 9 रन बनाने के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा था, जिनके 72 मैचों में 2450 रन हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के 2359 रन, शोएब मलिक के 111 मैचों में 2263 रन और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम के 71 मैचों में 2140 रन हैं। इस प्रारूप में 2000 रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं जिनके 75 मैचों में 2031 रन हैं।
इंटरनेशनल टी-20 में 4 शतक जड़ चुके हैं रोहित
रोहित इस प्रारुप में अब तक चार शतक और 17 अर्धशतक बना चुके हैं, जबकि विराट को टी-20 में पहले शतक की तलाश है। विराट ने इस प्रारूप में 22 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित इस प्रारूप में सबसे अधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 118, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 और इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। रोहित की कोशिश रहेगी कि राजकोट में अपने 100वें टी-20 मुकाबले में वह भारत को सीरीज में बराबरी दिलाएं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजकोट टी20 पर चक्रवात का साया
Next Article अनु मलिक के बचाव में आईं सिंगर हेमा सरदेसाई, बोलीं- ताली दोनों हाथ से बजती है

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मोदी बोले-पेपर लीक के दोषियों को जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे, प्रदर्शनकारियों ने कहा, आश्वासन नहीं कुछ करके दिखाओ
national
July 23, 2026
तेरापंथ महिला मंडल, डोंबिवली की साधारण सभा संपन्न
social
July 23, 2026
आजमगढ़ में संसद मार्च कर रहे युवाओं के दमन के खिलाफ उतरे किसान संगठन
state
July 22, 2026
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म
national
July 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?