सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल ने अमेठी से पर्चा दाखिल किया, सोनिया-प्रियंका और वाड्रा मौजूद रहे; 2 किमी का रोड शो भी किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

राहुल ने अमेठी से पर्चा दाखिल किया, सोनिया-प्रियंका और वाड्रा मौजूद रहे; 2 किमी का रोड शो भी किया

Last updated: April 10, 2019 1:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

अमेठी:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी से नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने चौथी बार यहां से पर्चा भरा। इससे पहले उन्होंने गौरीगंज इलाके में बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ दो किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद ररहीं। राहुल इस बार केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 4 अप्रैल को राहुल ने वहां से पर्चा भरा था। उस दौरान प्रियंका भी उनके साथ थीं।

रोड शो में कार्यकर्ता गरीबों को 72 हजार रुपए सालाना देने वाली कांग्रेस की ‘न्याय योजना’ के नीले रंग के झंडे लहराए। इन पर राहुल की तस्वीर थी। पहली बार इस तरह के झंडे कांग्रेस के कार्यक्रम में नजर आए। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रोड शो में उनके साथ थे। राहुल के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट को भी फूलों से सजाया गया।

11 अप्रैल को स्मृति भरेंगी नामाकंन
अमेठी में राहुल का मुकाबला इस बार फिर भाजपा की स्मृति ईरानी से है। ईरानी 11 अप्रैल को पर्चा भरेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। यहां बसपा-सपा गठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

2004 में राहुल पहली बार बने थे सांसद

राहुल 2004 में पहली बार अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब उन्होंने बसपा के चंद्र प्रकाश मिश्रा को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। 2009 के चुनाव में राहुल फिर जीते। इस बार जीत का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पहुंच गया। 2014 में राहुल तीसरी बार इस सीट से सांसद चुने गए। तब उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से ही था। लेकिन इस बार राहुल की जीत का अंतर घटकर एक लाख सात हजार वोट पर आ गया।

अमेठी से अब तक कांग्रेस 2 बार हारी
अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां अब तक 16 लोकसभा चुनाव और दो उप चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस 16 बार जीती। 1977 में यहां भारतीय लोकदल और 1998 में भाजपा ने चुनाव जीता था।

राहुल के चाचा-पिता और मां भी रहे अमेठी के सांसद
गांधी परिवार से जब-जब नए नेता आए वह अमेठी से ही लोकसभा पहुंचे। अमेठी में गांधी परिवार ने 1980 में दस्तक दी थी। तब संजय गांधी यहां कांग्रेस के टिकट से सांसद चुने गए। उनके निधन के बाद राजीव गांधी ने राजनीति में पदार्पण किया और 1981 से 1991 तक लगातार चार बार यहां से सांसद चुने गए।

1991 में राजीव के निधन के बाद कांग्रेस के सतीश शर्मा 1991 से 1998 तक यहां से सांसद चुने गए। 1998 से 1999 तक भाजपा के संजय सिंह यहां से लोकसभा गए। 1999 में जब सोनिया गांधी का राजनीति में पदार्पण हुआ तो वह भी चुनाव लड़ने अमेठी आईं। 1999 से 2004 तक वे यहां से सांसद रहीं। इसके बाद वह रायबरेली सीट से लगातार सांसद हैं। 2004 में राहुल ने राजनीति में कदम रखा और उन्होंने भी अमेठी को चुना।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मोदी ने कहा- पहले कर्नाटक में था कांग्रेस का एटीएम, अब मध्यप्रदेश में बोरा भर-भरकर नोट मिल रहे
Next Article शिवसेना ने भाजपा के घोषणापत्र को दिए 100 में से 200 नंबर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?