नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की गुरुवार को संसद में राफेल सौदे पर ‘ओपन बुक परीक्षा का सामना करना है। राहुल ने बीजेपी से चार सवाल किए हैं।
राहुल ने ट्वीट कर परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री को चार सवाल भी भेजे और उनसे पूछा कि हर विमान के लिए 560 करोड़ रुपये की जगह 1600 करोड़ रुपये का भुगतान क्यों हुआ और करार ”एए को क्यों दिया गया, सार्वजनिक क्षेत्र की हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स लिमिटेड को क्यों नहीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, प्रधानमंत्री संसद में ‘ओपन बुक राफेल सौदा परीक्षा का सामना करेंगे। उन्होंने लिखा ‘परीक्षा के प्रश्न ये हैं:
प्रश्न एक: 126 की जगह 36 विमानों की जरूरत क्यों?
प्रश्न दो: 560 करोड़ रुपये प्रति विमान की जगह 1600 करोड़ रुपये क्यों?
प्रश्न3: बीजेपी कृपया हमें बताइए कि पर्रिकर जी राफेल फाइल अपने बेडरूम में क्यों रखते हैं और इसमें क्या है?
प्रश्न4: ‘एचएएल की जगह ‘एए क्यों? क्या वह आएंगे या प्रतिनिधि भेजेंगे?
गांधी ने बुधवार को लोकसभा में बीजेपी पर निशाना साधा और बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी के पास राफेल सौदे पर संसद में सवालों का सामना करने की हिम्मत नहीं है।
राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार को घेरने के बाद पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर निशाना साधा था। उन्होंने ने कहा कि सरकार बार-बार कह रही है कि विमान के दाम गोपनीय हैं पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने खुद लोकसभा में बताया कि सौदा 58 हजार करोड़ का है। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने कहा- राफेल पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने हमसे सवाल किया कि 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा कहा से आया। मीडिया के सामने वित्त मंत्री के बयान की क्लिपिंग चलाते हुए राहुल ने कहा- 58 हजार करोड़ को 36 से भाग देने पर 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा आता है।
-वित्त मंत्री क्यों सामने आ रहे
राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में विमान की कीमत बताई है। सरकार मामले को जितना दबाने की कोशिश कर रही है, सच्चाई उतनी सामने आ रही है। राफेल पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री की बजाय वित्त मंत्री क्यों सरकार का बचाव कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने राफेल पर पूछे 4 सवाल, कहा- लोकसभा में होगी ओपन बुक परीक्षा

