By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: राहुल गांधी भाषा की तो मर्यादा रखें:सुषमा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

राहुल गांधी भाषा की तो मर्यादा रखें:सुषमा

Last updated: April 6, 2019 10:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:बीजेपी के दिग्गज लाल कृष्ण आडवाणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विवादित बोल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के बयानों ने हमें आहत किया है, उन्हें भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि राहुल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के चन्द्रपुर की रैली में कहा था कि मोदीजी ने अपने गुरु आडवाणी को जूता मारकर स्टेज से उतार दिया है। राहुल को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत देते हुए सुषमा ने ट्वीट किया, ‘राहुलजी, अडवाणीजी हमारे पिता तुल्य हैं। आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है। कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें।’
राहुल ने क्या कहा था
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को चन्द्रपुर की रैली में कहा, ‘हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु। गुरु-शिष्य का रिश्ता होता है न। मोदीजी के गुरु कौन हैं…आडवाणीजी। शिष्य गुरु के सामने हाथ भी नहीं जोड़ता। स्टेज से उठाकर फेंक दिया नीचे गुरु को। जूता मारके आडवाणीजी को उतारा स्टेज से और हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि लोगों को मारना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘2019 का चुनाव विचारधाराओं की लड़ाई है। कांग्रेस की विचारधारा भाईचारा, प्रेम मोदी के नफरत, क्रोध और विभाजनकारी विचारधारा पर जीत हासिल करेगी।’
मोदी अपने गुरु आडवाणी को नमस्ते तक नहीं कहते: राहुल
राहुल गांधी ने शुक्रवार को वर्धा में भी चुनावी जनसभा की। यहां उन्होंने कहा, ‘आपने सुना, मैं प्यार से बोलता हूं, नफरत मेरे भाषण में नहीं सुनाई पड़ेगी। हिंदू धर्म में सबसे बड़ी चीज क्या होती है?…गुरु-शिष्य का रिश्ता। आप बताइए, इससे बड़ी कोई चीज है। आडवाणीजी की आज क्या हालत है? आडवाणीजी नरेंद्र मोदी के गुरु हैं। स्टेज से उठाकर फेंक दिया। नमस्ते तक नहीं करते हैं, मैंने देखा है अपनी आंखों से। ये फिर धर्म की बात करते हैं।’
ऑडवाणी के ब्लॉग के बाद मोदी पर हमलावर हैं विपक्षी
दरअसल बीजेपी के स्थापना दिवस से 2 दिन पहले लाल कृष्ण आडवाणी ने एक ब्लॉग में लिखा कि बीजेपी ने कभी अपने राजनैतिक विरोधियों को दुश्मन या देशद्रोही नहीं माना। अपनी परंपरागत सीट गांधीनगर से इस बार टिकट नहीं मिलने के बाद आडवाणी की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी। आडवाणी के ब्लॉग के बाद से ही विरोधी दल पीएम मोदी पर हमलावर हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा इलेक्शन 2019 के पहले दिन ही रिलीज होगी ‘PM Narendra Modi’
Next Article आज है प्रथम नवरात्रि, यहां पढ़ें पूजा का विधि-विधान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026
नए दमदार पोस्टर के साथ नागबंधम का 30 डेज़ काउंटडाउन शुरू, 3 जुलाई को सिनेमागृह में होगी रिलीज
entertainment
June 3, 2026
प्रधान को तत्काल शिक्षा मंत्री पद से हटाएं मोदी : कांग्रेस
national
June 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?