नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल मुद्दा उठाया है। दरअसल, आज (गुरुवार) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि राफेल पर अभी भी मेरा रुख कायम है। डील में चोरी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने बड़े जोर-शोर से राफेल मुद्दे उठाया था।
अपने अभिभाषण के दौरान रामनाथ कोविंद ने कहा था कि सरकार सेना और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेज़ी से आगे बढ़ा रही है। जल्द ही भविष्य में ही भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और अपाचे हेलीकॉप्टर भी मिलने जा रहे हैं।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी कुछ वक्त के लिए मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। पहली पंक्ति में ही वह अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठे हुए थे। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राहुल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राफेल पर अभी भी मेरा स्टैंड वही है। जबकि सोनिया गांधी ने इसपर टिप्पणी देने से साफ इनकार कर दिया।
राफेल पर राहुल का पुराना राग, बोले- मेरा रुख कायम, डील में हुई है चोरी

