शामली:पुलवामा में आंतकी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना की पाक एलओसी पर कार्रवाई से शामली के शहीद अमित के परिजनों ने सराहा।अमित के पिता सोहनपाल बोले उग्रवाद का जड़ से खात्मा हो। पुलवामा हमले में 40 बेटे शहीद हुए। खून का बदला खून से लेने में सेना ने जो पहल की है वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने अच्छा जवाब दिया है, लेकिन उग्रवाद व दहशतगर्द जड़ से खत्म होना चाहिए जिससे फिर कोई बेटा धोखे से शहीद न हो पाए। इसके साथ ही उनकी अपील है कि इस हमले में कोई आम नागरिक हताहत न हो।

