सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुलवामा हमला:घटना के एक साल बाद खुलासा: विस्फोटक बनाने के लिए केमिकल अमेजन से ऑनलाइन मंगाया, 2 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

पुलवामा हमला:घटना के एक साल बाद खुलासा: विस्फोटक बनाने के लिए केमिकल अमेजन से ऑनलाइन मंगाया, 2 गिरफ्तार

Last updated: March 7, 2020 1:56 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: पुलवामा में पिछले साल सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर हुए फिदायीन हमले पर बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें इस्तेमाल हुई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने के लिए केमिकल अमेजन से ऑनलाइन मंगवाया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में वाइज उल इस्लाम (19) और मोहम्मद अब्बास राथेड़ (32) को गिरफ्तार किया है। वाइज श्रीनगर और अब्बास पुलवामा के ही हाकरीपोरा का रहने वाला है। पुलवामा हमले को लेकर अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 3 दिन पहले ही एनआईए ने हाकरीपोरा से पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया था। इन पर आरोपियों को शरण देने का आरोप है।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा के लेथपोरा में सीआरपीएफ जवानों को ले जा रही बस पर फिदायीन हमला हुआ था। हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी से बस को टक्कर मारी थी। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

अहम खुलासे हुए
एनआईए प्रवक्ता के मुताबिक, ‘‘शुरुआती जांच में वाइज ने कबूला कि उसने अमेजन से केमिकल ऑर्डर किया था। इसी से आईईडी बनाया गया। साथ ही बैटरी और अन्य सामान भी मंगाए। इसके लिए पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने निर्देश दिए थे। अमेजन से आइटम मंगाने के बाद वाइज ने खुद जैश के आतंकियों को उसे सुपुर्द किया।’’

‘‘अब्बास लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा था। उसने  जैश के आतंकी और आईईडी एक्सपर्ट मोहम्मद उमर को अपने घर में पनाह दी थी। उमर अप्रैल-मई 2018 में कश्मीर आया था।

उसने जैश आतंकियों आदिल अहमद डार (आत्मघाती हमलावर), समीर अहमद डार और कामरान (दोनों पाकिस्तानी नागरिक) को कई बार अपने घर पर पनाह दी थी।’’

अमेजन ने कहा- हम नियमों के तहत ही काम करते हैं
अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी भारत के नियम-कानूनों के तहत ही काम करती है। हम जिनसे डील करते हैं, सुरक्षा मानकों के तहत उनके नामों की सूची भी हमारे पास होती है। इस (केमिकल मंगाया जाना) मामले की जानकारी नहीं है, लिहाजा अभी कोई सूचना दे पाने की स्थिति में नहीं हैं। अगर कोई भी अफसर या एजेंसी हमें अप्रोच करता है, तो जांच में सहयोग किया जाएगा।

’’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें, हाथ मिलाने के बजाए कहें नमस्ते: पीएम मोदी
Next Article यस बैंक बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, एसबीआई करेगा 2450 करोड़ रुपये का निवेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?