बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दिनांक 06.02.2020 को जनपद बस्ती के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी को बैंको की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में जनपद बस्ती के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों, बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व आस-पास संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों को चेक किया गया तथा सुरक्षा के प्रति बैंक में मौजूद लोगो को जागरुक किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में लगे बैंक के सुरक्षाकर्मी तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्परता के साथ सक्रिय रहते हुए ड्यूटी करने हेतु हिदायत दिया गया।
सुरक्षा की हिदायत को समझते हुए दुबौला चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही ने भी अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों का निरीक्षण किया व वाहनों की चेकिंग की अमित कुमार शाही ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से यह अति आवश्यक है और समय-समय पर हम निरीक्षण करते रहते हैं।
पुलिस ने लिया बैंकों का सुरक्षा जायजा, दिए दिशा निर्देश

