By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पुण्यतिथि:मैथिली के अप्रतिम लेखक और कवि थे नागार्जुन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

पुण्यतिथि:मैथिली के अप्रतिम लेखक और कवि थे नागार्जुन

Last updated: November 5, 2019 10:05 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

आमतौर पर लेखक किसी एक ही भाषा पर फोकस करते हुए अपनी लेखनी को चलाते रहते हैं और वो उसी में अपना नाम कमाते है। इसके इतर कई लेखक और कवि ऐसे भी होते हैं जो बहुभाषी होते हैं जिस तरह से वो अपनी मातृ भाषा में कविता, कहानी और गीत लिखते हैं उसी तरह से वो दूसरी भाषाओं में भी लिख लेते हैं, ये उनके अंदर की कला होती है कि वो अपनी मातृभाषा के अलावा दूसरी भाषाओं में भी किस तरह से बेहतर लिख पाते हैं, ऐसे ही हिंदी और मैथिली भाषा के अप्रतिम लेखक और कवि थे नागार्जुन। अनेक भाषाओं के ज्ञाता तथा प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन ने हिन्दी के अतिरिक्त मैथिली संस्कृत एवं बाङ्ला में मौलिक रचनाएं भी कीं तथा संस्कृत, मैथिली एवं बाङ्ला से अनुवाद कार्य भी किया।
जीवन परिचय
उनका जन्म 30जून 1911 को हुआ था। उनकी मृत्यु 5 नवम्बर 1998 को हुई। उनका जन्म वर्तमान मधुबनी जिले के सतलखा में हुआ था। यह उनका ननिहाल था। उनका पैतृक गाँव वर्तमान दरभंगा जिले का तरौनी था। इनके पिता का नाम गोकुल मिश्र और माता का नाम उमा देवी था। नागार्जुन के बचपन का नाम ‘ठक्कन मिसर’ था। गोकुल मिश्र और उमा देवी को लगातार चार संताने हुईं और असमय ही वे सब चल बसीं। संतान न जीने के कारण गोकुल मिश्र अति निराशापूर्ण जीवन में रह रहे थे।
अशिक्षित ब्राह्मण गोकुल मिश्र ईश्वर के प्रति आस्थावान तो स्वाभाविक रूप से थे ही पर उन दिनों अपने आराध्य देव शंकर भगवान की पूजा ज्यादा ही करने लगे थे। वैद्यनाथ धाम (देवघर) जाकर बाबा वैद्यनाथ की उन्होंने यथाशक्ति उपासना की और वहाँ से लौटने के बाद घर में पूजा-पाठ में भी समय लगाने लगे। फिर जो पांचवीं संतान हुई तो मन में यह आशंका भी पनपी कि चार संतानों की तरह यह भी कुछ समय में चल बसेगा अतः इसे ‘ठक्कन’ कहा जाने लगा। काफी दिनों के बाद इस ठक्कन का नामकरण हुआ और बाबा वैद्यनाथ की कृपा-प्रसाद मानकर इस बालक का नाम वैद्यनाथ मिश्र रखा गया।
6 साल की आयु में छिन गया मां का साया
6 साल की आयु में ही उनकी माता का देहांत हो गया। इनके पिता (गोकुल मिश्र) अपने एक मात्र मातृहीन पुत्र को कंधे पर बैठाकर अपने संबंधियों के यहां, इस गाँव–उस गाँव आया-जाया करते थे। इस प्रकार बचपन में ही इन्हें पिता की लाचारी के कारण घूमने की आदत पड़ गयी और बड़े होकर यह घूमना उनके जीवन का स्वाभाविक अंग बन गया।
बनारस जाकर की संस्कृत की पढ़ाई
वैद्यनाथ मिश्र की आरंभिक शिक्षा उस जमाने में मिथिलांचल के धनी लोगों के यहां हुई वो लोग अपने यहां निर्धन मेधावी छात्रों को प्रश्रय दिया करते थे। इसी उम्र में बालक वैद्यनाथ ने मिथिलांचल के कई गांवों को देख लिया। बाद में विधिवत संस्कृत की पढ़ाई बनारस जाकर शुरू की। वहीं उन पर आर्य समाज का प्रभाव पड़ा और फिर बौद्ध दर्शन की ओर झुकाव हुआ। उन दिनों राजनीति में सुभाष चंद्र बोस उनके प्रिय थे। बौद्ध के रूप में उन्होंने राहुल सांकृत्यायन को अग्रज माना। बनारस से निकलकर कोलकाता और फिर दक्षिण भारत घूमते हुए लंका के विख्यात ‘विद्यालंकार परिवेण’ में जाकर बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।
राजनीतिक आंदोलन में लिया हिस्सा
साहित्यिक रचनाओं के साथ-साथ नागार्जुन राजनीतिक आंदोलनों में भी भाग लेते रहे। स्वामी सहजानंद से प्रभावित होकर उन्होंने बिहार के किसान आंदोलन में भाग लिया और मार खाने के अतिरिक्त जेल की सजा भी भुगती। चंपारण के किसान आंदोलन में भी उन्होंने भाग लिया। 1974 के अप्रैल में जेपी आंदोलन में भाग लेते हुए उन्होंने कहा था कि सत्ता की दुर्नीतियों के विरोध में एक जनयुद्ध चल रहा है, जिसमें मेरी हिस्सेदारी सिर्फ वाणी की ही नहीं, कर्म की हो, इसीलिए मैं आज अनशन पर हूँ, कल जेल भी जा सकता हूँ। इस आंदोलन के सिलसिले में आपातस्थिति से पूर्व ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फिर काफी समय जेल में रहना पड़ा।
बीमारी से हुई मौत
पहली बार नागार्जुन पर दमा का हमला हुआ, उसके बाद भी वो कभी ठीक से इसका इलाज नहीं करा पाए जिसका नतीजा ये हुआ कि ये बीमारी बढ़ती चली गई। आजीवन वे समय-समय पर इससे पीड़ित होते रहे। उनके चार पुत्र और दो पुत्रियां थी। 5 नवंबर 1998 को उनकी मौत हो गई।
सम्मान और पुरस्कार
नागार्जुन को 1965 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें साहित्य अकादमी ने 1994 में साहित्य अकादमी फेलो के रूप में नामांकित कर सम्मानित भी किया था।

Thanks:www.jagran.com

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मातोश्री के बाहर आदित्य ठाकरे को सीएम के तौर पर पेश कर लगाया गया पोस्टर
Next Article पति ने पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाया, महिला नाले में कूदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?