सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दलित युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लुधौरा में दलित समाज के 35 वर्षीय मनोज गौतम की हत्या का आरोप गांव के कुछ दबंग ठाकुर समुदाय के लोगों पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि मनोज गौतम को उनकी पत्नी व बच्चों के सामने घेरकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस जातिगत हत्या ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और कमजोर वर्गों की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम लुधौरा निवासी मनोज गौतम के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि ठाकुर समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पीटा। इस हमले में मनोज गौतम की जान चली गई। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह, हमले में शामिल लोगों की संख्या और वारदात से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 35 वर्ष की उम्र में मनोज गौतम की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी भी परिवार के लिए अपने सदस्य को इस तरह खोना असहनीय पीड़ा है। घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। भीम आर्मी ने न्याय के लिए संघर्ष की बात कही है।
कानून का राज और सामाजिक न्याय जरूरी
सीतापुर की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, क्योंकि योगी सरकार में उनके सजातीय अपराधियों के दबंग लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, और सरकार से उन्हें काननी ‘संरक्षण’ मिल जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून सभी नागरिकों के लिए समान है, लेकिन ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में यह लागू नहीं है।
मनोज गौतम की मौत के मामले में सच्चाई सामने लाना, जिम्मेदार लोगों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाना और परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही, घटना को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच के तथ्यों और आधिकारिक बयानों को सामने लाना आवश्यक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, लेकिन क्या कार्रवाई होती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
पत्नी बच्चों के सामने सीतापुर में दलित युवक की ठाकुरों ने पीट-पीटकर हत्या की, तीन आरोपी हिरासत में
Highlights
- कमलापुर थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव की घटना, 35 वर्षीय मनोज गौतम की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
- योगी सरकार में इस तरह की घटनाएं आम, भीम आर्मी सहित दलित संगठनों में आक्रोश

