पटना:राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार की शाम नाला रोड के दिनकर गोलंबर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया है। आस पास के मकानों से लोग बाहर निकल आए हैं।
शुरुआती खबर जो मिल रही है उसके अनुसार पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंप पर तेल का रिसाव हो रहा था। बारिश के दौरान इस इलाके में लाइट नहीं होने के कारण चार दिन बाद जब मंगलवार को लाइट आयी तब पेट्रोल पंप में हुए रिसाव के कारण ब्लास्ट हो गया।
गौरतलब है कि इसी पेट्रोल पंप पर चार मई 2017 को इसी तरह की घटना घटी थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

