By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले PM मोदी ने CM ममता पर साधा निशाना, कहा TMC के कुशासन से लोग परेशान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पश्चिम बंगाल पहुंचने से पहले PM मोदी ने CM ममता पर साधा निशाना, कहा TMC के कुशासन से लोग परेशान

Last updated: July 18, 2025 12:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दौरे पर आने से पहले राज्य की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सत्तारूढ़ पार्टी के कुशासन से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के दौरे पर आने से कुछ घंटे पहले यह बात कही।
श्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि भगवा पार्टी राज्य का विकास कर सकती है। पूर्वी बर्धमान के औद्योगिक शहर पहुँचने से पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स मंच पर कहा, “पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से जूझ रहा है। लोगों का मानना है कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है।”
उन्होंने लोगों से भाजपा की उस रैली में शामिल होने की भी अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, “18 जुलाई को दुर्गापुर में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच आने का बेसब्री से इंतज़ार है। मैं विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखूँगा और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करूँगा।”
प्रधानमंत्री आज राज्य के विभिन्न जन-उन्मुख परियोजनाएँ तेल और गैस, बिजली, रेलवे और सड़क का उद्घाटन एवं आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा शहर के आसपास के निकटवर्ती स्थल से भाजपा की रैली के लिए रवाना होने से पहले नेहरू स्टेडियम में कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
भाजपा का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाना है। श्री मोदी का यहा दौरा राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है और उम्मीद है कि इससे स्थानीय पार्टी कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न केंद्रीय परियोजनाओं के साथ इस शहर के विकास की दिशा में नई गति प्रदान करेगी।

West Bengal is suffering due to TMC misrule. People are seeing the BJP with hope and are convinced that only the BJP can deliver on development. Tomorrow, 18th July, will be addressing a @BJP4Bengal rally in Durgapur. Do join!

— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2025

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जस्टिस वर्मा ने नकदी मामले में खुद को दोषी ठहराने की वैधता को चुनौती दी
Next Article श्रीलीला बनी रणवीर सिंह और बॉबी देओल की को-स्टार, मेगा प्रोजेक्ट में दिखेगा अब तक न देखा गया अंदाज!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

PM नरेन्द्र मोदी का संबोधन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन!, चुनाव आयोग से जांच की मांग की
national
April 19, 2026
मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?