By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा मतदान

Last updated: March 16, 2026 12:26 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा जबकि मतों की गिनती चार मई को की जायेगी और उसी दिन नतीजे घोषित किये जायेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यहां एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना अन्य तीनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के साथ चार मई को होगी। पिछली बार राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराये गये थे।
पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अप्रैल है और सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख नौ अप्रैल होगी। दूसरे चरण की अधिसूचना दो अप्रैल को जारी की जायेगी और नामांकन की आखिरी तारीख नौ अप्रैल होगी। नामांकन पत्रों की जांच 10 अप्रैल को की जायेगी जबकि 13 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। राज्य की विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल सात मई को समाप्त हो रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से 68 अनुसूचित जाति के लिए और 16 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
आयोग ने बताया कि 28 फरवरी को जारी प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 6,45,61,152 मतदाता हैं जिनमें 6,44,52,609 आम मतदाता और 1,08,543 सेना, अर्द्धसैन्य बलों और पुलिस के जवान हैं जिन्हें सर्विस वोटर कहा जाता है। कुल मतदाताओं में 5,23,229 युवा मतदाता (18-19 वर्ष के) शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4,16,089 है। कुल 1,152 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं और 85 वर्ष से अधिक आयु के 3,78,979 मतदाता हैं। एक प्रश्न के उत्तर में श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में छूटे हुए नामों की पात्रता पर विचार के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की निर्देशाधीन जजों की नियुक्ति की गयी है। उनके निर्णय के बाद पूरक सूची जारी की जायेगी जिससे मतदाताओं की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 80,719 मतदान केंद्र बनाये जायेंगे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 80,530 मतदान केंद्र थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दक्षिण मुंबई में जैन आगम मंत्र दर्शन कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न
Next Article जो इंसान, इंसानियत और दुनिया को बेहतर बनाए वही रचनात्मकता है: (अखिलेश यादव)

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में प्रवासी युवाओं की चुनौती: घर से दूर जीवन, क्या संगठित प्रयास से मिल सकता है अपना आशियाना?
metro
March 24, 2026
‘ऐ खुदा’ ने छुआ दिल -अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म का इमोशनल ट्रैक रिलीज़!
entertainment
March 24, 2026
दक्षिण मुंबई में ऐतिहासिक रही “रंगों से उपचार मंत्रों से समाधान” कार्यशाला
social
March 24, 2026
यूएनआई मुख्यालय पर सरकारी दमन और पुलिसिया बर्बरता की कार्रवाई की कई संगठनों ने निंदा की
national
March 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?