पर्वत पाटिया। पर्वत पाटिया ज्ञानशाला द्वारा वार्षिक प्राइज वितरण एवं पैरेंट्स टीचर मीटिंग कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत सम्मानित मंच द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। मंगलाचरण प्रशिक्षिकाओं द्वारा महाश्रमण अष्टकम से किया गया। सभा अध्यक्ष श्रीमान गौतम चंदजी ढेलड़िया ने सभी का स्वागत किया। महासभा के कार्यकारिणी सदस्य व सभा के मंत्री श्रीमान प्रदीप जी गंग ने ज्ञानशाला के बारे में अपना वक्तव्य दिया। आंचलिक संयोजक श्रीमान प्रवीण जी सा मेङतवाल ने शॉर्ट स्टोरी के माध्यम से अभिभावकों प्रशिक्षिकाओं और ज्ञानार्थियों को मोटिवेट किया। आंचलिक सहसंयोजक श्रीमान राजेश जी बाफना, क्षेत्रीय संयोजिका वर्षा जी और सहसंयोजिका अर्चना जी बैद ने भी सभी को मोटिवेशन प्रदान किया।
वरिष्ठ प्रशिक्षिका श्रीमती कुसुम जी बोथरा ने सभी पेरेंट्स से बातचीत की। मुख्य प्रशिक्षिका खुशबू जी पींचा ने ज्ञानशाला की गति प्रगति के बारे में बताया। भाग 1 से 5 तक के सभी बच्चों ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और गिफ्ट प्रदान किए गए। सभी टीचर्स का भी सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन ज्ञानशाला संयोजक रवि जी मालू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला प्रायोजक श्रीमान ज्ञानचंद जी कोठारी सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारी गण की सम्माननीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह प्रशिक्षिका सीमा जी बाबेल द्वारा किया गया।

पर्वत पाटिया में ज्ञानशाला का वार्षिक प्राइज वितरण एवं पैरेंट्स टीचर मीटिंग संपन्न

