विकास धाकड़/ पर्वत पाटिया। तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया का सत्र 2025-26 के लिए 1 जून 2025 को साधारण सभा के पश्चात अध्यक्ष के रूप में मनोनयन अमित जी बुच्चा का हुआ था। जिसका शपथ ग्रहण समारोह आज प्रोफेसर साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी आदि ठाणा 6 के सान्निध्य में प्रातः 10 बजे हुआ। सर्वप्रथम साध्वी श्री जी ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की। मंगलाचरण के रुप में तेयुप साथी विमल जी रांका व विकास चपलोत ने विजय गीत प्रस्तुत किया।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के कार्यकारीणी सदस्य व सभा मंत्री प्रदीप जी गंग ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। निर्वतमान अध्यक्ष ने स्वागत व्यक्तव्य के साथ नवनियुक्त अध्यक्ष व उनकी टीम के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की व नवनियुक्त अध्यक्ष को शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष अमित जी बुच्चा ने सम्पूर्ण समाज का आभार जताया कि आप सभी ने मुझे तेयुप अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी है मैं आपको विश्वास दिलाता हुं कि संघ व संघपति के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए अभातेयुप द्धारा जो भी आयाम है उसे पूरा करने का विश्वास दिलाया और कहा यह तब ही सम्भव है जब आप सभी का सहयोग इसी प्रकार से मुझे व पुरी टीम को मिलता रहा तो तेयुप पर्वत पाटीया नये कीर्तिमान जरूर रचेगी। तेयुप अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम की घोषणा करते हुए शपथ दिलाई।
साध्वी श्री जी ने अपने मंगल उद्धबोदन में कहा कि इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् तेरापंथ धर्म संघ में रेपिड एक्शन फोर्स की तरह है। एक गुरु और एक विधान मात्र नारा नहीं है तेरापंथ की पहचान और आचरण है। साध्वी श्री जी ने नवनियुक्त टीम के प्रति शुभकामनाएं व आध्यात्मिक मंगलकामनाए प्रेषित की। साध्वी श्री जी ने सम्पूर्ण टीम को मंगलपाठ सुनाया। तेरापंथी सभा अध्यक्ष गौतम चंद जी ढेलङीया,अभातेयुप के सदस्य कुलदीप जी कोठारी,सूरत सभा के अध्यक्ष हजारीमल जी भौगर TPF एफ अध्यक्षा सूमन जी सुखाणी ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। जैन संस्कारक पवन बुच्चा ने विविध मंत्रोचार के साथ तेयुप का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधी से करवाया। व्यक्तित्व विकास कार्यशाला प्रो.साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेयुप पर्वत पाटीया द्धारा आयोजित वयक्तित्व विकास कार्यशाला में परिवार प्रशिक्षण साध्वी श्री जी द्धारा दिया गया।
साध्वी श्री जी ने कहा आज संवेग नियंत्रण की परमावश्यकता है नहीं तो परिवार और समाज में अनेक समस्याएं बढती जा रही है। भारत में परिवार की परम्परा है यह हमेरा सौभाग्य है आज जरूरत है परिवार में बङे बुजुर्गों का सम्मान हो, जिनकी बदौलत संस्कारो का खजाना मिला है। भावी पीढ़ी गुमराह न हो इसके लिए अभिभावक जागरूक रहे उसे अच्छे संस्कारो से संस्कारित करे।
साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी अतुल यशा, साध्वी डॉ राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा व साध्वी शौर्य प्रभा ने सामूहिक संगान कर आध्यात्मिक मंगलकामना की। अन्त में तेयुप मंत्री अशोक कोचर ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभा के संगठन मंत्री व जैन संस्कारक पवन कुमार बुच्चा ने कुशलता पूर्वक संचालन किया।
पर्वत पाटिया {गुजरात} तेयुप का शपथ ग्रहण व वयक्तित्व विकास कार्यशाला का सुंदर आयोजन

