पर्वत पाटिया। तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया द्वारा सत्र 2025-26 का आज प्रथम कार्यक्रम मूक जीवो के आत्मशांति व विश्वशांति के लिए तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया द्वारा प्रातः 7 से 8 नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जप स्थानीय तेरापंथ भवन पर आयोजित किया।
करोड़ों जीवो की हिंसा हुई है उनकी आत्मशांति के लिए नमस्कार महामंत्र के जप में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के कार्यकारीणी सदस्य व सभा मंत्री प्रदीप जी गंग, तेयुप परामर्शक अनिल जी चौधरी, महेन्द्र जी बोथरा, तेयुप अध्यक्ष अमित जी बुच्चा, मंत्री अशोक कोचर, निर्वतमान अध्यक्ष रवि जी मालू, तेयुप सहमंत्री अनिल जी नाहटा, कोषाध्यक्ष अजय जी राखेचा , तेयुप सदस्यों के साथ महिला मंडल की उपस्थिति रही। एक घंटे नमस्कार महामंत्र के जप के पश्चात सभी ने तीन लोगस का ध्यान किया। अन्त में इस कार्यक्रम में सभी पधारे हुए महानुभावों का तेयुप मंत्री अशोक कोचर ने आभार ज्ञापन किया।
पर्वत पाटीया में मूक जीवों के आत्मशांति व विश्व शांति के लिए नमस्कार महामंत्र का जप

