सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रवासी श्रमिकों को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के रुख पर मनसे ने किया पलटवार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

प्रवासी श्रमिकों को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के रुख पर मनसे ने किया पलटवार

Last updated: May 25, 2020 5:49 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE
मुंबई:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राज्य के प्रवासी श्रमिकों को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अगर श्रमिक महाराष्ट्र आकर काम करना चाहेंगे तो उन्हें भी महाराष्ट्र सरकार की अनुमति लेनी होगी। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर दूसरे राज्य चाहते हैं कि यहां के श्रमिक उनके यहां काम करें तो इसके लिए पहले उन्हें प्रदेश की सरकार से अनुमित लेनी होगी।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस तरह की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। राज ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बाल ठाकरे के चचेरे भाई हैं। योगी ने इस बात पर दुख जताया कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के दौरान कई राज्यों ने प्रवासी कामगारों का ‘उचित तरीके से ध्यान नहीं रखा। उन्होंने रविवार को कहा था कि जो भी राज्य चाहता है कि प्रदेश के प्रवासी कामगार उनके यहां वापस आएं, उन्हें राज्य सरकार से इसकी इजाजत लेनी होगी और उन कामगारों के सामाजिक, कानूनी और आर्थिक अधिकार सुनिश्चित करने होंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज ठाकरे ने कहा, अगर योगी आदित्यनाथ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के लोगों को काम देने के लिए अनुमति लेनी होगी तो उन्हें भी यहां काम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने एक बयान में कहा, महाराष्ट्र सरकार को इस तरह की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए। कोई भी कर्मी जो यहां काम करने के लिए आएंगे उन्हें सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के पास भी पंजीकरण कराना चाहिए। इन श्रमिकों को अपने दस्तावेज और तस्वीरें भी यहां जमा करानी होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार को गंभीरता के साथ यह काम करना होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ईद पर बीएसएफ ने पाकिस्तान को नहीं दी मिठाई, बांग्लादेश का कराया मुंह मीठा
Next Article लद्दाख सेक्टर में सीमा पर चीन के 5 हजार सैनिक, भारत ने भी बढ़ाई ताकत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अरुणाचल प्रदेश में चीन की PLA के साथ कई स्थानों पर टकराव जारी, ITBP महानिदेशक का बड़ा बयान
national
October 23, 2026
बर्थडे स्पेशल: प्रभास पर बड़ी फिल्मों का दांव क्यों लगाते हैं फिल्ममेकर्स? 
entertainment
October 23, 2026
अगले 30 साल तक विपक्ष की सरकार बनने की संभावना नहीं: अमित शाह
national
October 23, 2026
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी
national
October 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?