मुम्बई में बड़ीसादड़ी प्रवासियों की हेंडबुक का हुआ विमोचन
मुंबई। मुम्बई में रहने वाले बड़ीसादड़ी के सर्व समाज के वतनवासियो की फोटो युक्त मल्टीकलर हेंडबूक का विमोचन मीरा भायंदर विधायक नरेंद्र मेहता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने हेंडबूक के प्रकाशक उदयपुर के युवा कंप्यूटर उद्यमी प्रवीण दक के इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए इसे आपसी सम्पर्क हेतु बहुउपयोगी बताया।
प्रकाशक संपादक प्रवीण दक ने बताया कि हेंडबूक में जन्मभूमि बड़ीसादड़ी के गौरवशाली इतिहास, ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों आदि की सचित्र जानकारी प्रकाशित की गई है। इसमे मुम्बई में बड़ीसादडी मूल के रहने वाले 200 बोहरा एवं अन्य समाज के 100 बन्धुओ की निवास व्यवसाय आदि की जानकारी प्रकशित की गई है। मल्टी वेव ग्राफिक्स द्वारा इसका निःशुल्क वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी बड़ीसादड़ी के उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में रहने वाले बड़ीसादड़ी मूल के बंधुओं की हेंडबूक प्रकाशित की गई थी जिसे आमजन ने काफी सराहा था।
विमोचन के अवसर पर अली भाई बोहरा बर्तन वाला, राजेश मंडोवरा, अली भाई बोहरा चश्मा वाला, भाजपा मीरा भायंदर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीकी, केतन छाजेड़, पीयूष अजमेरा, पवन सामरिया, अनिल चेचानी उपस्थित थे।

