पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर चुनावी दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। दरभंगा के राज मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पीएम मोदी मंच पर पहुंचे और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंच पर पहुंचते ही पीएम को मखाना की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
दरभंगा के मंच से गरजे पीएम मोदी, पहले मोदी को गाली देते थे अब ईवीएम को
एयरस्ट्राइक से सवाल पूछने वाले लोग गायब हो गए हैं, पहले मोदी को गाली देते थे अब ईवीएम को गाली दे रहे हैं। कुछ लोगों को भारत माता की जय और वंदे मातरम से नफरत है, ऐसे लोगों की जमानत जब्त होनी चाहिए।मोदी आतंकवाद खत्म करने की बात क्याें करता है, राष्ट्रवाद की रक्षा और आतंकवाद मुद्दा है या नहीं?
जो बात की जानकारी जनता को है, उस बात की जानकारी महामिलावट करने वालों को नहीं है. हमारे आसपास आतंकवाद की फैक्टरी चल रही, आतंकवाद मुद्दा कैसे नहीं हो सकता?
पीएम ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों को बधाई कि इनलोगों ने लालटेन को बिहार से विदा कर दिया और घर-घर बिजली पहुंचा दी। मोेदी ने कहा कि पहले हर कोई सामान्य जीवन जीता था।
आज जो पैसा गरीबों के काम आना चाहिए था, उनकी सुविधा के लिए खर्च होने चाहिए, वे पैसे बम, हथियार पर खर्च करने पड़ रहे। आतंकवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को पहुंचाया है। देश के गरीबों का भला करने के लिए आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है, महामिलावट करने वालों आपके लिए सुरक्षा मुद्दा नहीं है। ये आज का भारत है, घुस के मारेगा। दरभंगा ने आतंकवाद को करीब से देखा है। आपका चौकीदार अब चौकन्ना है
देश के युवाओं को एनडीए गठबंधन पर है पूरा भरोसा
पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश का युवा एनडीए गठबंधन पर भरोसा करता है। ज्ञान, ध्यान, पान और मखान की धरती के लोगों को नमन. नई पीढी को पुराने समीकरण समझ में नहीं आते, वे नये भारत का सपना देख रहे हैं। देश का युवा वोटर अपने सपने की पूर्ति के लिए एनडीओ का समर्थन करता है। वंदे मातरम का उदघोष जीवन की शक्ति है।
सीएम नीतीश ने किया पीएम का स्वागत, जमकर की तारीफ
सभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मिथिला की पावन धरती पर पीएम मोदी का मैं स्वागत करता हूं । मिथिला की धरती को प्रणाम करता हूं। देश के गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत और महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन देकर आपने जो काम किया वह अहम है । किसानों के लिए किसान सम्मान योजना अहम है ।
सीएम नीतीश ने पीएम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं। वैसे ही मिथिला के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं। अब यहीं से हवाई सेवा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं सबका साथ सबका विकास। हम कहते हैं न्याय के साथ विकास।
पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से जुटने लगी भीड़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी थोड़ी देर में दरभंगा राज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेता भी मंच पर मौजूद हैं। सभा स्थल पर लोगों की काफी भीड़ है। सभी पीएम मोदी का भाषण सुनने पहुंचे हैं। मंच पर स्थानीय नेता भी मौजूद हैं । लोगों की टोली भारत माता की जय के नारे लगा रही है ।

