मुंबई:महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेताओं में से एक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने अपनी वंचित बहुजन आघाडी के 37 उम्मीदवारों की घोषणा कर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है। प्रकाश आंबेडकर ने एआईएमआईएम के साथ मिलकर महाराष्ट्र की पिछड़ी जातियों धनगर, कुनबी, माली, बौद्ध, मातंग, कोली, आगरी, भील आदि को शामिल किया है। यही वर्ग कांग्रेस-एनसीपी का परंपरागत वोटर रहा है।
राजनीतिक समीकरण के हिसाब से ये उम्मीदवार भले ही जीत न पाएं लेकिन कांग्रेस-एनसीपी के उम्मीदवारों के वोट जरूर काटेंगे। आंबेडकर ने सूची में उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी जातियां लिखी हैं। हालांकि, वंचित बहुजन आघाडी की पहली सूची में खुद प्रकाश आंबेडकर का नाम नहीं है। आंबेडकर खुद सोलापुर या अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सोलापुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे चुनाव लड़ रहे हैं। आंबेडकर ने बाकी उम्मीदवारों की सूची अगले 4 दिनों में जारी करेंगे।
प्रकाश आंबेडकर ने बढ़ाई कांग्रेस-एनसीपी की चिंता

