मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा कल्याण वर्ष के उपलक्ष में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र द्वारा प्रेक्षाध्यान की सघन साधना की 34 वीं सुन्दर कार्यशाला का आयोजन 21 अप्रैल 2025 को 3.45 बजे से 5.15 बजे तक श्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी गार्डन अशोक नगर कांदिवली मुंबई में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल भावना के साथ कविता बहन एवं सुमन बहन ने किया। प्रेक्षा गीत का संगान चंचल बेन शांताबेन कुंदाबेन वर्षाबेन ललिता बेन प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं द्वारा किया गया। त्रिपदी वंदना, वक्तव्य कायोत्सर्ग व संकल्प वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड द्वारा करवाया गया। 22 भाई बहिनों की उपस्थिति रही। अधिकतर सभी ने खड़े-खड़े कायोत्सर्ग का प्रयोग किया।
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र द्वारा कांदिवली में सघन साधना की 34 वीं सुन्दर कार्यशाला आयोजित हुई

