मुंबई। प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र के तत्वावधान में आज सर्दी में गरम ब्लैंकेट वितरण का भव्य कार्यक्रम का सफलतम आयोजन किया गया। यह केंद्र विगत 23 वर्षों से मुंबई समाज को प्रेक्षाध्यान योग की निशुल्क सेवा देता हुआ ऐसे अनेक सामाजिक कार्यों का कुशलता पूर्वक संपादित करता रहता है। यह केंद्र विश्व के मानचित्र में अपनी पहचान दर्ज करा चुका है।

आचार्य श्री महाप्रज्ञजी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सर्दी के मौसम में ठंड से ठिठुरते लोगों को आज इस केंद्र में गरम ब्लैंकेट का जरूरतमंदों को वितरण किया गया स्थानीय कार्य सम्राट विधायक श्री अतुल भातलखर एवं गोल्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड के हाथों से प्रथम पांच व्यक्तियों को ब्लैंकेट वितरण कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया
श्री दुगड ,महेंद्र भाई , कर्नल देवेंद्र के द्वारा विधायक जी का मुक्ताहार शाल्यार्पण से स्वागत व अभिनंदन किया गया ।
भागवत जोशी का वार्ड उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर शाल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया अतुल भातखलकर जी ने प्रेक्षाध्यान और योग पर अपने विचार व्यक्त किए इस सुंदर कार्य के लिए दुगड दंपत्ति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं इस अच्छे कार्य के लिए सहयोग करने का पुरा आश्वासन दिया।
पांचो प्रेक्षाध्यान के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक श्रम किया और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संपादित किया।
प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र कांदिवली ने किया गरम ब्लैंकेट का वितरण

