सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रदर्शन का असर: आईजीआई एयरपोर्ट पर स्टाफ की कमी, लगातार दूसरे दिन उड़ानों का परिचालन प्रभावित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

प्रदर्शन का असर: आईजीआई एयरपोर्ट पर स्टाफ की कमी, लगातार दूसरे दिन उड़ानों का परिचालन प्रभावित

Last updated: December 20, 2019 10:07 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से कई एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को एयरपोर्ट तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। इस वजह से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) से कुछ उड़ानों के परिचालन पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा है कि धुंध की वजह से दृश्यता कम है, लेकिन उड़ानें जारी हैं। हरियाणा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के कारण दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर 10 किमी लंबा जाम लगा था। इसमें कई एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स फंस गए, जिसकी वजह से 16 उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो को 19 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं।

दिल्ली में जुमे की नमाज के बाद नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। डीएमआरसी ने आज भी 3 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग स्टेशन शामिल हैं। गुरुवार को भी दिल्ली में प्रदर्शन के कारण डीएमआरसी ने 20 मेट्रो स्टेशनों को करीब 7 घंटे तक बंद रखा था। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर 10 इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी 4 घंटे बंद रही थीं।

निषेधज्ञा तोड़ने पर 1200 लोग हिरासत में लिए गए
गुरुवार को एकसाथ लाल किला, मंडी हाउस और मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। लाल किला और मंडी हाउस पर अनुमति न होने के बावजूद प्रदर्शन हुआ। यहां आने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बवाना, नांगलोई और केशवपुरम में बनाई गई अस्थायी जेलों में भेज दिया गया। राजधानी में पुलिस, आरएएफ और सीआरपीएफ की 52 कंपनियों के 6 हजार से ज्यादा जवान तैनात रहे। हालात संभालने के लिए पुलिस ने नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, जामिया नगर में सड़कें बंद कर दीं। पुलिस ने स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, शिक्षाविद हर्ष मंदर, छात्र नेता उमर खालिद और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित समेत 1200 लोगों को हिरासत में लिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने कहा- जनता की आवाज दबाना भारत की आत्मा का अपमान, भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का वीडियो शेयर किया
Next Article कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दो दिन और सताएगी बफीर्ली हवाएं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?