सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: प्रधानमंत्री से अक्षय ने पूछा- मां के साथ रहने का मन नहीं करता? मोदी ने क्या दिया जवाब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

प्रधानमंत्री से अक्षय ने पूछा- मां के साथ रहने का मन नहीं करता? मोदी ने क्या दिया जवाब

Last updated: April 24, 2019 10:12 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर इंटरव्यू लिया। बुधवार को इस इंटरव्यू को प्रसारित किया गया। अक्षय ने पूछा- आप मेरी तरह मां के साथ क्यों नहीं रहते? इस पर मोदी कहते हैं- मैं काफी कम उम्र में ही घर-परिवार छोड़ चुका हूं। अन्य नेताओं के साथ रिश्ते पर कहा कि ममता दीदी साल में एक-दो बार मुझे कुर्ते खुद पसंद करके भेजती हैं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को ट्वीट करके बताया कि वे अनजान और अपरिचित क्षेत्र में कदम रखने वाले हैं। अगले ही दिन उन्होंने इसका खुलासा भी कर दिया। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट में बताया कि वे बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुलकर और बिल्कुल गैर राजनीतिक बातचीत करेंगे। अक्षय ने ट्वीट में लिखा , ‘‘जब पूरा देश चुनाव और राजनीति पर बातें कर रहा है, यह एक राहत देने वाला इंटरव्यू है। अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेलाग बातचीत पूरी तरह से गैर राजनीतिक और स्पष्ट होगी।’’
इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय अक्षय कुमार, आपसे हर पहलू पर बात करके अच्छा लगा। उम्मीद है कि हमारी बातचीत सुनकर लोगों को आनंद आएगा।
अक्षय के सवाल, मोदी के जवाब
अक्षय: एक बार मेरे ड्राइवर की बेटी से मैंने पूछा कि मोदी जी मिलें तो क्या सवाल करोगी? उसने कहा- क्या हमारे प्रधानमंत्री आम खाते हैं। खाते हैं तो कैसे काटकर या गुठली के साथ।
मोदी: आम खाता हूं। यह मुझे पसंद भी है। गुजरात में आम रस की परंपरा है। छोटा था तो हमारी फैमिली भी लक्जरी नहीं थी। बचपन में पेड़ से पके आम तोड़कर खाना पसंद था। बाद में आम रस खाने की आदत लगी। लेकिन अब मुझे कंट्रोल करना पड़ता है कि खाऊं या नहीं।
अक्षय: कभी सोचा भी था कि क्या प्रधानमंत्री बनेंगे? यह विचार कब आया।
मोदी: मैंने कभी नहीं सोचा था कि पीएम बनूंगा। जो मेरा फैमिली बैकग्राउंड है उसमें मुझे कोई अच्छी सी नौकरी भी मिल जाती तो मां पड़ोसियों को गुड़ खिला देती। मुझे आश्चर्य हो रहा है कि देश मुझे इतना प्यार क्यों दे रहा है।
अक्षय: आप संन्यासी बनना चाहते थे? सेना में जाना चाहते थे।
मोदी: 1962 की जंग हुई। स्टेशन पर देखा जो लोग फौज में जा रहे थे, उनका काफी सम्मान होता था। मैं भी वहां चला जाता था। तब मन में आया कि यह देश के लिए कुछ करने का माध्यम है।
अक्षय: क्या हमारे प्रधानमंत्री को गुस्सा आता है? आता है तो किस पर और कैसे निकालते हैं?
मोदी: राजी-नाराजगी यह स्वभाव के हिस्से हैं। हर प्रकार की चीज सब में होती है। आपके स्वभाव में ईश्वर ने दिया है आपको तय करना है। मैं इतने दिन तक मुख्यमंत्री तक रहा, इतने दिन प्रधानमंत्री रहा, किसी चपरासी से लेकर चीफ सेक्रेटरी तक पर गुस्सा करने का अवसर नहीं मिला। कोई मेरे लिए कुछ लाया तो मैं तो खुद हेल्पिंग हैंड के रूप में खड़ा हो जाता हूं। मैं लोगों से सीखता भी हूं और सिखाता भी हूं। मेरे अंदर गुस्सा होता होगा, लेकिन मैं व्यक्त करने से खुद को रोक लेता हूं।
अक्षय: मैं गुस्सा होता हूं तो सुबह एक बॉक्सिंग बैग में घूंसे मारता हूं या समुद्र किनारे जाकर चीखता हूं।
मोदी: गुस्सा दो तरह से होता है। ऐसी कोई घटना हुई जो मुझे पसंद नहीं आई, तो सवाल उठता है कि मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ तब मैं अकेले में कागज पर पूरी घटना लिखता था और खुद को जस्टिफाई करने की कोशिश करता था। फिर फाड़कर फेंक देता था। मन नहीं मानता था तो फिर लिखता था। उस प्रक्रिया के दौरान दो-तीन बार लिखने के बाद लगता था कि मैं गलत था।
अक्षय: आप मां के साथ नहीं रहना चाहते?
मोदी: मैं पीएम बनकर घर से निकला होता तो लगता कि सब मेरे साथ रहें। लेकिन मैंने बहुत छोटी उम्र में वह सब छोड़ दिया। मैं घर छोड़कर निकल गया तो मेरी ट्रेनिंग वैसी हुई। लेकिन फिर भी मैंने मां को बुला लिया था। कुछ दिन उनके साथ बिताए। लेकिन मां कहती थी, क्यों अपना समय खराब करते हो। जितने दिन मां रही, मैं अपने शेड्यूल में ही लगा रहता था। रात को आता तो मां को दुख होता कि ये क्या कर रहा है।
अक्षय: जब आप मुख्यमंत्री थे तब मिला था तब मैंने आपको एक-दो चुटकुले सुनाए थे। क्या पीएम बनने के बाद भी आपका वैसा ही ह्यूमर है। आपकी छवि बेहद स्ट्रिक्ट नजर आती है।
मोदी: मेरी यह छवि गलत तरीके से पेश की गई है। ऑफिस जाता हूं, तो खुद काम करता हूं तो दूसरों को भी लगता है कि ये करते हैं तो हमें भी करना चाहिए। कई बार रात 11 बजे फोन करते पूछता हूं कि फलां काम हुआ कि नहीं। मैं काम के वक्त काम करता हूं। इधर-उधर की बात में वक्त बर्बाद नहीं करता। मेरी मीटिंग में कोई मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता। मेरा फोन भी नहीं आता। जहां तक ह्यूमर का सवाल है। मेरे परिवार में पिताजी कभी नाराज हों तो मैं एक-दो मिनट में ही माहौल को हल्का कर देता था।
अक्षय: अन्य नेताओं से कैसे रिश्ते हैं?
मोदी: बहुत पहले की बात है तब मैं मुख्यमंत्री भी नहीं था। मैं और गुलाम नबी आजाद दोस्ताना अंदाज में गप्पे मार रहे थे। किसी ने पूछा कि तुम तो आरएसएस वाले हो आजाद से कैसी दोस्ती। अब एक बात कहूंगा तो चुनाव पर असर होगा, लेकिन ममता दीदी साल में एक-दो बार मुझे कुर्ते खुद पसंद करके भेजती हैं। शेख हसीना मुझे बंगाल की स्पेशल मिठाई भेजती हैं। ममता दीदी ने सुना तो अब वे भी भेजने लगीं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सचिन हुए 46 साल के
Next Article भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए उदितराज, फिर नाम के आगे से हटाया चौकीदार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

संदीपा धर ने शुरू की ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग, सेट से शेयर कीं दिलचस्प झलकियां
entertainment
September 7, 2026
अविस्मरणीय रक्तदान शिविर
social
September 6, 2026
महाराष्ट्र में छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा : राहुल
national
September 6, 2026
‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़
entertainment
September 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?