भुवनेश्वर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी-भुवनेश्वर के नये परिसर का उद्घाटन किया और ओडिशा में 14,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने कहा ओडिशा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का हमारा संकल्प आज एक और अहम पड़ाव पर पहुंचा है। आज IIT भुवनेश्वर को युवाओं के लिए समर्पित करने का सौभाग्य मुझे मिला है। इसके निर्माण में 1260 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ये भव्य कैंपस आने वाले समय में ओडिशा के नौजवानों के सपनों के सेंटर तो बनेगा ही, यहां के युवाओं के लिए रोज़गार का नया माध्यम भी सिद्ध होगा।
1- शिक्षा के साथ-साथ जनता के स्वास्थ्य पर भी केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से ध्यान दे रही है। इसी भावना के साथ खोरधा-भुवनेश्वर में बने ESIC अस्पताल में हुए विस्तारीकरण का काम भी पूरा किया जा चुका है। आज आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल को भी जनता के लिए समर्पित किया गया है।
2- पूर्वी भारत को पाइप से गैस पहुंचाने की दिशा में प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना तेज़ गति से चल रही है। इसी के तहत आज जगदीशपुर-हल्दिया-बोकारो-धामरा पाइपलाइन प्रोजेक्ट के बोकारो-आंगुल सेक्शन का शिलान्यास आज किया गया है।
3-साधनों-संसाधनों का विकास तब तक अपूर्ण है जब तक सांस्कृतिक विकास का आयाम उससे नहीं जुड़ता। देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली पायका क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी आज जारी किया गया है।
4-पायका के नायकों को सम्मान देने के साथ-साथ ओडिशा की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया के सामने लाने का काम भी किया जा रहा है। कटक जिले के ललितगिरी में आर्कियोलॉजी म्यूज़ियम का उद्घाटन भी आज किया गया है।
5- केंद्र सरकार ओडिशा के संपूर्ण विकास के लिए समर्पित है।ओडिशा के इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर जन-जन के विकास के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये काम निरंतर जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में 14,500 करोड़ की परियोजनाओं की किया शुभारंभ,

