मुंबई। दिनांक 31 दिसंबर सोमवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में प्रात: 9:30 से 11:00 बजे 23वें तीर्थंकर प्रभु पार्श्व देव के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में सामूहिक जप अनुष्ठान की कार्यशाला रखी गई।
सर्व प्रथम नमस्कार महामंत्र से शुरुआत हुई। पार्श्व प्रभु स्तुति मंत्र, पार्श्व प्रभु स्तुति,पार्श्व प्रभु बीज मंत्र 27बार उवसर्गर पासं स्त्रोत 11बार, गीतिकाओ का संगान आरती व लोगस्स का 4बार ध्यान किया।
महिलामंडल संयोजिका सरोज सिघंवी ने सबका स्वागत व 2018 को विदा व 2019के स्वागत पर मंगलकामनाए प्रेषित की।
नया साल सबके लिए मंगल हो। सहसंयोजिका रश्मी बड़ाला कार्यकारिणी बहनें मार्गदर्शिका बहनों व 35 से 40 बहनों की गरिमामयी उपस्थिती रही।
प्रभु पार्श्व देव के जन्म कल्याणक महोत्सव पर सामूहिक जप अनुष्ठान की कार्यशाला

