पनवेल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के निर्देशानुशार तेरापंथमहिला मंडल मुम्बई के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा “स्व से शिखर तक” की यात्रा का दूसरा पड़ाव “वी मिस्टर अंड मिस्सेस पेरफ़ेक्ट” कपल कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन मे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चोबीसी द्वारा की गयी। संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने सभी का स्वागत करते हुए दम्पती कार्यशाला की जानकारी दी। सह संयोजिका डिम्पल चोधरी व वर्षा चंडालिया ने भक्तांबर स्त्रोत का संगान किया।
कार्यशाला की मुख्य वक़्ता उपाशिका तारा चोधरी ने कहा पती पत्नी हमेशा सकारात्मक विचार ले कर चले। अणुव्रत समिति मुम्बई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना ने अपने विचार रखते हुए कहा की जीवन की ट्रेन को व्यवस्थित चलाने के लिए दम्पती को आपसी समज व सहनशील होना चाहिए। इस अवसर पर परफ़ेक्ट कपल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, ज़िसमें संदीप बापना भावना बापना प्रथम रहे। अंकित चोधरी डिम्पल चोधरी प्रथम रनर अप ओर दिनेश चोधरी तारा चोधरी द्वितीय रनर अप रहे। साथ ही ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता मे जज प्रीती चंडालिया ओर दीप्ति सामर ने भावना बाफ़ना को प्रथम ओर प्रियंका हिंगर को द्वितीय स्थान के लिए चुना। इस अवसर पर तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश काँठेड व रायगढ़ अणुव्रत क्षेत्रीय सह संयोजक शिव देवड़ा की विशेष उपस्थिति रही। अंत में सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजिका डिम्पल चोधरी ने किया।

पनवेल में हुआ “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन

