नवी मुंबई: पनवेल स्थित वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह में तेरापंथ युवक परिषद की तरफ से भव्य भिक्षु भक्ति व अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधी से पहली बार माता-पिता की शादी का सालगिरह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पनवेल तेरापंथ की ज्योति बाफना, अलका मेहता, सीमा बाफना, कल्पना बाफना, कविता मेहता, रचना बाफना, विनय प्रभा चण्डालिया के मंगला चरण से हुई ।
महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष किशन डागलिया ने श्रावक निष्ठा पत्र वाचन किया तथा स्वागत भाषण करते हुए तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष राकेश कांठेड़ ने कहा कि आज हमारे बीच इतनी जन मेदनी की उपस्थिति हुई है कि हमारी सोच को नई ऊंचाई मिली है। राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी ने पनवेल परिषद के लिए कहा कि जो उत्साह यहां के युवाओं में देखने को मिला है वह अतुलनीय है।
अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि पनवेल से आज 28 वर्षों के बाद जैन संस्कार विधी द्वारा नई शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि छोटी परिषद होने के बावजूद पनवेल के युवाओं ने जो उत्साह दिखाया तथा संयोजक विनोद बाफना अध्यक्ष राकेश कांठेड़ व पूरी टीम ने जिस तरह से कार्य किया है वह पूरे भारत भर की परिषदों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान नगरसेवक अनिल भगत ने कहा कि जैन समाज का कोई भी कार्य हो हम पार्टी की तरफ से एवं मैं स्वयं अग्रसर रहूंगा।
पनवेल के विधायक एवं सिडको अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य महाश्रमण जी के मुंबई प्रवास के लिए हमारे नवी मुंबई क्षेत्र में जो भी सहयोग की जरूरत पड़ेगी उसके लिए हम सदैव कटिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक विनोद बाफना ने कहा कि हमारी अपेक्षाओं से कहीं ज्यादा यह कार्यक्रम सफल हुआ और आज उस ऊँचाई पर लाकर खड़ा करने वालों में पनवेल के युवा वर्ग के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंबई के सभी वरिष्ठजनों के सहयोग से यह सफलता मिली है। इसके बाद कमल सेठिया द्वारा भिक्षु भक्ति की शुरुआत हुई और उन्होंने अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । माता-पिता के शादी की सालगिरह को जैन संस्कार विधी के साथ ही कमल सेठिया के गीतों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बी.सी.भालावत, ख्यालीलाल तातेड़, बाबूलाल बाफ़ना , नरेंद्र तातेड , रमेश सुतरिया , रमेश चौधरी, सुरेंद्र कोठारी, विजय पटवारी, गणपत डागलिया, चेतन कोठारी, बलवंत चोरडिया, विजय संचेती, रोशन मेहता, सुरेश पटवारी,
महेश बापना, प्रवीण चण्डालिया, सुधीर सांखला, गणपत गुंडेया, गौतम डांगी, संजय बोपरा, दिनेश सिंघवी, नरेश परमार, देवेंद्र डागलिया, नरेश चपलोत, प्रमोद छापड, नीतिन मुणोत, रणजीत कांकरेचा, महावीर चण्डालिया, हस्तीमल कराड, शैलेंद्र खेगेड़ीया, ललित चण्डालिया, जीतू मारू, विजय श्रीमाल, मन्नू ओस्तवाल, राजेश बांठिया, राजेंद्र बांठिया, महेंद्र कुकड़ा सहित भारी तादाद में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सह संयोजक शिव देवड़ा, मंत्री दीपक सामोता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र संचेती, सहमंत्री संजय बाफना, मनीष बाफना, संघटन मंत्री संदीप बाफना, चतरलाल मेहता, सुनील सूक्लेचा , रवि बाफना, अंकित चौधरी, प्रमोद डांगी, चंदू डांगी, विनोद खाब्या, राहुल मादरेया, कुंदन वोहरा, पवन धाकड़, विकास सामोता, अनिल देवड़ा, अनिल संचेती, पवन सियाल, सुरेंद्र बापना, दिनेश बापना, कमलेश बापना एसके नवरत्न चोरडिया, कल्पेश चण्डालिया, राजेंद्र जैन (सरदारगढ़) प्रकाश मादरेया, नरेंद्र गुडेया, जितेंद्र वेदमूथा, गणपत सिंघवी, मनीष दक सहित आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
पनवेल में भव्य भिक्षु भक्ति संध्या व जैन संस्कार विधि से शादी की सालगिरह का आयोजन

