By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: PNB घोटाला: नीरव मोदी के भाई ने ED को लिखा पत्र- मैं जांच में पूरी तरह से करूंगा सहयोग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

PNB घोटाला: नीरव मोदी के भाई ने ED को लिखा पत्र- मैं जांच में पूरी तरह से करूंगा सहयोग

Last updated: April 18, 2020 1:33 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के छोटे भाई नीशल मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र लिखकर मामले में सहयोग करने की पेशकश की है, मगर इसके लिए उन्होंने ईडी को बेल्जियम के एंटवर्प शहर आने को कहा है। साथ ही अपने भाई नीरव मोदी की आपराधिक गतिविधियों से पल्ला झाड़ लिया है। बता दें कि भगोड़ा नीरव मोदी भारत में 13,578 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का प्रमुख आरोपी है।

बेल्जियम के एंटवर्प में रहने वाले नीशल मोदी, पंजाब नेशलन बैंक घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी के द्वारा अपने भाई नीरव मोदी और चाचा मेहुल चौकसी और अन्य के साथ आरोपी हैं। नीशल मोदी ने ईडी के साथ एक फॉरेंसिक ऑडिट भी साझा किया है, बेल्जियम स्थित एक ऑडिटिंग कंपनी वैन डेन कीबस वान डेर द्वारा किया गया है। जो ये कहता है कि फायरस्टार डॉयमंड बीवीबीए के सभी लेन-देन, चालान और शिपिंग के कागजात प्रमाणिक और सही हैं।

फायरस्टार डायमंड को ईडी ने नीरव मोदी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल की गई कंपनी के रूप में चिन्हित किया है। साथ ही ईडी ने मई 2018 में दायर चार्जशीट में यह भी कहा है कि नीशल साल 2011 में डमी पार्टनर की नियुक्ति में शामिल थे और 2011 से 2013 के बीच दुबई की कुछ डमी कंपनियों के लाभार्थी थे। वह बेल्जियम में फायरस्टार डायमंड के मालिक भी हैं और हांगकांग स्थित छह कंपनियों से इस कंपनी में बड़ा रकम ट्रांसफर किया गया।

अपने पत्र में नीशल ने लिखा, ‘मैं आपके विभाग द्वारा किए जा रहे किसी भी जांच में पूरी तरह से सहयोग करने को तैयार हूं और कानून के अनुसार आपकी मदद करूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले में उचित नतीजों के लिए आपका कार्यालय सकारात्मक रूप से और खुले मन से पूर्ण सहयोग की मेरी पेशकश का जवाब देगा।’ साथ ही उन्होंने ईडी को एंटवर्प शहर में मिलने के लिए कहा है ताकि वह इस मामले के बारे में ईडी के किसी भी संदेह को स्पष्ट कर सकें।

अपने भाई नीरव मोदी से खुद को अलग करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने भाई, नीरव मोदी की किसी भी कथित आपराधिक गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई नीरव के कथित आपराधिक गतिविधियों के बारे में जरा भी आभास नहीं था, जब तक उन्होंने न्यूज में नहीं देखा।

नीशल ने कहा कि नीरव मोदी के बैंक से लेन-देन के संबंध में मैंने कभी किसी बैंक का चक्कर नहीं लगाया और न ही किसी बैंकिंग अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने यह भी कहा कि नीरव मोदी की संपत्ति से उसका कोई लेना देना नहीं है और न ही वह उसका लाभार्थी है।

प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें नीशल से फॉरेंसिक ऑडिट और एक पत्र मिला है। मगर एजेंसी का कहना है कि अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह एक आरोपी है। अगर वह सच में हमारी मदद करना चाहते हैं तो उसे भारत आना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गीतिका विद्या का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन 
Next Article आईएमएफ की पाकिस्तान को मदद पर भारत का ऐतराज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?