सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, सीरीज अपने नाम की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत, सीरीज अपने नाम की

Last updated: January 28, 2019 3:01 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

माउंट मोउनगुई:भारत ने मेजबान न्यू जीलैंड को लगातार तीसरे वनडे में हराते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। माउंट मोनगानुई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 49 ओवरों में 243 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद रोहित शर्मा (62 रन, 77 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और विराट कोहली (60 रन, 74 गेंद, 6 चौके, 1 छक्का) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 43 ओवरों में 3 विकेट पर 245 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने न्यू जीलैंड में 10 वर्ष बाद द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की। इससे पहले उसने 2009 में सीरीज अपने नाम की थी।
रोहित और विराट के अलावा शिखर धवन (28), अबाती रायुडू (नाबाद 40) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 38) ने उपयोगी पारी खेली। सीरीज का चौथा वनडे 31 जनवरी और 5वां वनडे 3 फरवरी को खेला जाएगा। इन दोनों मैचों के रिजल्ट का सीरीज हार-जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मेजबान टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके, जबकि मिशेल सैंटनर को एक विकेट मिला।
शिखर-रोहित ने दी अच्छी शुरुआत
बेजान पिच पर 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा ने जमने के लिए समय लिया, लेकिन शिखर धवन ने दूसरे ओवर में डग ब्रासवेल को 3 चौके लगाते हुए जता दिया कि वह आक्रमण करने का मन बनाकर क्रीज पर आए हैं। हालांकि, वह थोड़ा अनलकी रहे और अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें 28 रनों के निजी स्कोर पर ट्रेंट बोल्ट ने रोस टेलर के हाथों कैच कराया। धवन ने 27 गेंदों में 6 चौके लगाए। यह विकेट 39 रनों के टीम स्कोर पर गिरा।
रोहित और विराट के बीच 113 रनों की साझेदारी
इसके बाद रोहित शर्मा ने नए बल्लेबाज विराट कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शानदार 113 रन जोड़ते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान रोहित ने 63 गेंदों में वनडे करियर का 39वां पचासा पूरा किया। दूसरी ओर, 50 रन तक पहुंचने के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदें खेलीं। रोहित शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे तभी 29वें ओवर में सैंटनर को बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 77 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। उनका विकेट 152 रनों के टीम स्कोर पर गिरा।

इसके कुछ ही देर बाद कप्तान विराट कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लग गया। वह ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर हेनरी निकोल्स के हाथों लपके गए। उन्होंने 74 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 60 रन की पारी खेली। इसके बाद अंबाती रायुडू और दिनेश कार्तिक ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 77 रनों की साझेदारी करते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया। रायुडू ने 42 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाया, जबकि कार्तिक ने 38 गेंदों की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

न्यू जीलैंड की पारी का रोमांच
पिछले कुछ सप्ताह विवाद से घिरे रहने के बाद वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या की प्रभावी गेंदबाजी की मदद से भारत ने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में न्यू जीलैंड को 243 रन पर आउट कर दिया। कप्तान विराट कोहली बार बार कहते आए हैं कि पंड्या के रहने से टीम में संतुलन बनता है और आज इसकी बानगी भी देखने को मिली। न्यू जीलैंड के बल्लेबाज धीमी पिच पर भारतीय आक्रमण का सामना नहीं कर सके।
शमी ने दिया पहला झटका
भारत के लिए इस पारी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कोलिन मुनरो (7) को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कर मेजबान टीम का पहला विकेट गिरा दिया। न्यू जीलैंड ने इसके बाद 59 के स्कोर तक माटिन गप्टिल (13) और कप्तान केन विलियमसन (28) के रूप में अपने 2 और विकेट गंवाए। गुप्टिल को भुवनेश्वर ने पविलियन का रास्ता दिखाया। वह विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए।
टेलर और लाथम ने जोड़े 119 रन
इसके बाद, विलियमसन भी युजवेंद्र चहल की गेंद पर प्रतिबंध से वापसी करने वाले खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के हाथों लपके गए। अपने तीन विकेट खो चुकी न्यू जीलैंड को टेलर और लाथम ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने 119 रनों की शतकीय साझेदारी से टीम को 178 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर चहल ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। चहल ने लाथम को अंबाती रायडू के हाथों कैच आउट करा पविलियन की राह दिखाई।
शतक चूके टेलर
एक छोर पर टीम की पारी को संभाले खड़े टेलर का साथ देने आए बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने मैदान पर टिकने का भी मौका नहीं दिया। पंड्या ने पहले हैनरी निकोल्स (6) को और इसके बाद मिशेल सैंटनर (3) को विकेट के पीछे खड़े कार्तिक के ही हाथों कैच आउट कर मेजबान टीम के दो और विकेट चटका दिए। इसके बाद, शमी ने बड़ी सफलता हासिल की और न्यू जीलैंड की आशा बनकर खड़े टेलर को 222 के स्कोर पर पविलियन की राह दिखा दी। वह भी कार्तिक के हाथों लपके गए। टेलर ने अपनी पारी में 106 गेंदों का सामना किया और नौ चौके लगाए।
यूं गिरे विकेट
टेलर का विकेट गिरने के बाद न्यू जीलैंड की टीम पूरी तरह से बिखर गई। मेजबान टीम के आखिरी तीन बल्लेबाजों- ईश सोढी (12), डग ब्रासवेल (15) और ट्रैंट बोल्ट (2) ने कुल 21 रन जोड़े और टीम 243 के स्कोर पर ढेर हो गई। इस पारी में शमी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और पंड्या को दो-दो सफलताएं मिलीं। न्यू जीलैंड के खिलाड़ी ब्रासवेल रन आउट हुए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 3 दिन में कंगना की फिल्म ने की शानदार कमाई
Next Article राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चुकेगा भारत: PM मोदी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

UPI से 2,000 से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू
national
September 15, 2026
महातपस्वी महाश्रमण की मंगल सन्निधि में भगवती संवत्सरी का महामंगल आयोजन
social
September 15, 2026
“एक वक्त लगा कि मैंने एथलीट बनने के लिए साइन कर लिया है!” – ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की तैयारी पर रोहित सराफ
entertainment
September 15, 2026
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?