मुंबई:निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म पागलपंती आज शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म मेकर्स जोरों शोरों के साथ फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वह फिल्म को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, पुलकित सम्राट, अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला, सौरभ शुक्ला अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
ट्रेलर और प्रोमोज की वजह से यह फिल्म चर्चा में हैं। इसी वजह इस फिल्म का दर्शकों का लंबे समय से इंतजार था और इसी कारण से ट्रेंड पंडितों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। फिल्म की कमाई को लेकर कहा जा रहा है कि यह डबल डिजिट ओपनिंग फिल्म होगी।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरिश जौहर का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर पागलपंती अच्छी कमाई करेगी। गिरिश जौहर का कहना है कि ओपनिंग डे पर पागलपंती फिल्म को 9 से 10 करोड़ की कमाई करनी चाहिए, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार विकेंड भी साबित होना चाहिए। गिरिश जौहर ने बताया है कि फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म डबल डिजिट से ओपनिंग दे सकती है। पागलपंती की कामाई के पीछे गिरिश जौहर का कहना है कि यह फिल्म स्टार्स कास्ट से भरी है। अब्राहम, अनिल कपूर, पुलकित सम्राट और अरशद वारसी जैसे शानदार स्टारकास्ट हैं ऐसे में फिल्म की कमाई शानदार हो सकती है।
पहले ही दिन डबल डिजिट की कमाई करेगी ‘ पागलपंती’

