मुंबई:अनिल कपूर, राजकुमार राव, सोनम कपूर और जूही चावला की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिले हैं और अब फिल्म के पहले दिन की कमाई की जानकारी भी सामने आ गई है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 3.30 करोड़ की कमाई की है। वैसे फिल्म की शुरुआत कम है, लेकिन अभी वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
शैली चोपड़ा धार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का विषय काफी चर्चा में है। इसमें सोनम कपूर एक लेस्बियन के किरदार में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म 1942 अ लव स्टोरी के पॉपुलर गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से लिया गया है।
इस एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करे रही हैं सोनम…
सोनम इस फिल्म में किसी एक्टर के नहीं बल्कि एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रही हैं। इस फिल्म में सोनम की लव इंट्रेस्ट का किरदार रेजीना कसांड्रा निभा रही हैं। रेजीना साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से वो बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
पहले दिन ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ने कमाए 3.30 करोड़

