By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ को मिला दर्शकों का जबरदस्त प्यार, मेकर्स ने शेयर की झलक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • national
  • state
  • social
  • entertainment
  • local
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ को मिला दर्शकों का जबरदस्त प्यार, मेकर्स ने शेयर की झलक

Last updated: January 9, 2026 4:27 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

एस. एस. राजामौली की आने वाली दमदार एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे, भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। फिल्म को लेकर उत्साह उस वक्त और बढ़ गया, जब मेकर्स ने रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित एक शानदार ग्लोब ट्रॉटर इवेंट में इसकी पहली झलक दिखाई। इस ग्रैंड रिवील को देखने के लिए 50,000 से ज्यादा फैंस की भारी भीड़ जुटी थी, जिसने इसे भारतीय एंटरटेनमेंट इतिहास की सबसे बड़ी लाइव फैन गैदरिंग्स में से एक ही नहीं, बल्कि देश का अब तक का सबसे बड़ा फिल्म रिवील बना दिया।
भारत से बाहर भी वाराणसी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। फिल्म का पहला ग्लिम्प्स पेरिस के ले ग्रैंड रेक्स में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाया गया, जो यूरोप का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक थिएटर माना जाता है, जहां दर्शकों का रिस्पॉन्स जबरदस्त रहा। जैसे ही स्क्रीन पर फुटेज चली, पूरा थिएटर तालियों, सीटियों और उत्साह भरे शोर से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह से जोश से भर गया। बाद में दर्शकों ने अपने रिस्पॉन्स के जरिए फिल्म की जबरदस्त सोच और ग्रैंड विज़ुअल्स की खुलकर तारीफ की और फ्रांस में इसकी रिलीज़ देखने की इच्छा जताई। फिल्म का संगीत खास तौर पर लोगों को पसंद आया। साथ ही भारत की गहरी सांस्कृतिक विरासत को कहानी में पिरोने के लिए कई दर्शकों ने एस. एस. राजामौली की सराहना की, और कुछ ने तो उन्हें आज के दौर का शेक्सपीयर तक कह दिया।
मेकर्स ने इस खास पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा-
“पेरिस के ऐतिहासिक और यूरोप के सबसे बड़े थिएटर ले ग्रैंड रेक्स में हुए ट्रेलर फेस्टिवल में वाराणसी को दुनिया के सामने दिखाया गया, जहां हॉलीवुड और फ्रेंच फिल्मों के 30 से ज्यादा आने वाले ट्रेलर्स भी शामिल थे। ,फ्रांस, आप वाकई प्यार हो सच में।
#Varanasi #GrandRex @LeGrandRex”
https://x.com/i/status/2008865928197624305
इसके अलावा वाराणसी में पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा वाला पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का मंदाकिनी वाला जबरदस्त अंदाज पहले ही सामने आ गया है। इससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और देशभर में उत्सुकता बढ़ गई है। अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह ग्रैंड फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर आने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ स्टार और को-प्रोड्यूसर यश को 40वें जन्मदिन पर दी खास शुभकामनाएं
Next Article नेटफ्लिक्स रिलीज़ के बाद भी चर्चा में जंगली पिक्चर्स की ‘हक़’, फराह खान और अन्य हस्तियों ने की तारीफ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आचार पंचक के प्रति बनी रहे सजगता व निष्ठा : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
January 17, 2026
गाँव की याद दिलाती माही श्रीवास्तव ने भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ ने उड़ाया गर्दा, गोल्डी यादव ने दिया साथ
entertainment
January 17, 2026
जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव EVM के बजाय बैलेट पेपर पर कराए जाएँ
metro
January 17, 2026
जाने आचार्य श्री भिक्षु की मर्यादा” कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा
social
January 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form id=”847″]

Follow US
© 2023 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?