सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पीयूष गोयल ने कहा- रेलवे के निजीकरण का सवाल ही नहीं उठता
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

पीयूष गोयल ने कहा- रेलवे के निजीकरण का सवाल ही नहीं उठता

Last updated: July 13, 2019 8:38 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: सरकार ने शुक्रवार को संसद में यह स्पष्ट किया कि हमारी योजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देना है। लेकिन, किसी भी स्थिति में सरकारी संस्थानों का निजीकरण नहीं किया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- रेलवे का निजीकरण नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यह सवाल ही नहीं उठता है।

गोयल ने कहा- सच्चाई यह है कि यदि हम रेलवे की सुविधाओं में सुधार चाहते हैं तो उसके लिए पूंजी की आवश्यकता है। हमें इसकी पूंजी क्षमता बढ़ाना होगी। पीपीपी मॉडल को अनेक प्रोजेक्ट्स में लागू किया जाएगा। कुछ यूनिट्स जरूर कॉर्पोरेट के हवाले की जाएंगी मगर कांग्रेस इस पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। यह तो उनके समय से शुरू हो गया था।

‘पीपीपी तर्ज पर शुरू होंगे कुछ प्रोजेक्ट’

गोयल ने बताया- सुविधाएं बढ़ाने के लिए हमें निवेश की जरूरत होगी। हम निर्णय ले चुके हैं कि कुछ प्रोजेक्ट्स में पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप को शामिल करेंगे। कुछ यूनिट्स का कॉर्पोरेटाइजेशन भी होगा। राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए हम कुछ नए ट्रैक्स लाने के लिए नए प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे। इसके लिए हम निवेश आमंत्रित करेंगे।

‘पहले रेलवे बजट राजनीतिक लाभ का जरिया था’

गोयल ने कहा- पहले के समय में रेलवे बजट का इस्तेमाल पूरी तरह से राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता था। यह ऐसा बजट था, जो न सिर्फ राजनीतिक कारणों से बनता था, बल्कि उसका उद्देश्य भी देश और सांसदों को गुमराह करना होता था। सैकड़ों ट्रैनों और ट्रैक्स की घोषणा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए कर दी जाती थी।

‘मोदी ने विजन दिया’

गोयल के मुताबिक- प्रधानमंत्री मोदी ने अलग रेलवे बजट को खत्म किया। उन्होंने रेलवे को नया विजन और मिशन दिया। यूपीए के शासनकाल में रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री में एक भी कोच का उत्पादन नहीं हुआ। मगर भाजपा के सत्ता में आने के बाद अगस्त 2014 में पहला कोच बना।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेना ने चीन आर्मी के भारत में घुसपैठ की खबरों का खंडन किया
Next Article नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश, 7 लोगों की जान गई; असम में 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?